Headlines

Viral Video: हरिद्वार में गंगा की तेज धार में फंसा युवक, लड़की ने दुपट्टा फेंक बचा ली जान, देखें वायरल वीडियो


Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है. यह घटना हरिद्वार की बताई जा रही है, जहां गंगा नदी का बहाव काफी तेज था. इसी दौरान एक युवक अचानक नदी की धारा में फंस गया और वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था. पानी का बहाव इतना तेज था कि उसकी जान पर गंभीर खतरा मंडराने लगा. आसपास मौजूद लोग यह सब देख तो रहे थे, लेकिन स्थिति इतनी डरावनी थी कि कोई तुरंत मदद के लिए आगे नहीं बढ़ पा रहा था. तभी वहां मौजूद एक लड़की ने हिम्मत दिखाई और फिर लड़की की हिम्मत को देखकर हर कोई हैरान रह गया और उसकी बहादुरी की जमकर तारीफ की जा रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक गंगा की तेज बहती धारा में फंस जाता है. पानी का बहाव इतना तेज होता है कि वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था. आसपास मौजूद लोग उसे देख तो रहे थे. तभी एक लड़की तेजी से दौड़ते हुए उस जगह पहुंचती है जहां से युवक तक मदद पहुंचाई जा सकती थी. उसने बिना देर किए अपना दुपट्टा निकाला और युवक की ओर फेंक दिया. युवक ने भी समझदारी दिखाते हुए तुरंत दुपट्टे को पकड़ लिया. यही एक पल उसकी जान बचाने के लिए काफी साबित हुआ, हालांकि वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: यात्री ने एयरपोर्ट पर CISF के जवान के साथ ही कर दिया खेल, हाथों की सफाई देख हैरान रह गए सिपाही

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, लोगों ने लड़की की बहादुरी की खूब तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि दीदी ने भाई की जान बचा ली. कुछ ने कहा कि ऐसी हिम्मत हर किसी में नहीं होती. वहीं कई लोगों ने इसे इंसानियत की सच्ची मिसाल बताया. लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे काम हमें दूसरों की मदद करने की मोटिवेशन देते हैं.कई लोग बोलें कि यह घटना हमें यह सिखाती है कि मुश्किल समय में अगर हम थोड़ी सी हिम्मत और समझदारी दिखाएं, तो किसी की जान बचाई जा सकती है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: स्टेज पर ही होने लगी दोस्तों की कुश्ती, दूल्हा-दुल्हन की शक्ल देख छूट जाएगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal DeliPress – Magazine and Review WordPress Theme Deliver.ee – Instant/appointment delivery from Store Module Deliverra – Food & Grocery Delivery App Elementor Template Kit Delivery Boy For Multi-Restaurants Flutter App Delivery Drivers for Vendors MarketPlace Delivery Drivers Manager Delizus | Restaurant Cafe WordPress Theme Demed – Medical Clinic Elementor Template Kit Dement – Coffee Shop Elementor Template Kit Demia – Plants Store WooCommerce WordPress Theme