Headlines

Viral Video: हाथ नहीं, हौसला तो है… सड़क पर बैठकर दिव्यांग ने की हेयर कटिंग, इमोशनल कर देगा वीडियो


Chapra Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं और दिल से सिर्फ एक ही बात निकल रही है हिम्मत हो तो ऐसी, वरना ना हो. अक्सर लोग छोटी-छोटी परेशानियों में हार मान लेते हैं, लेकिन इस वीडियो में दिख रहे दिव्यांग नाई ने यह साबित कर दिया कि इंसान का सबसे बड़ा सहारा उसका हौसला होता है, मजबूरी नहीं.

वीडियो में एक बुजुर्ग नाई सड़क किनारे बैठकर ग्राहक के बाल काटते नजर आ रहा है. खास बात यह है कि उनका एक हाथ नहीं है, लेकिन फिर भी वह बड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.    

एक हाथ नहीं, फिर भी पूरे आत्मविश्वास से कर रहा काम

वीडियो में देखा जा सकता है कि नाई का एक हाथ नहीं है. उसकी जगह उन्होंने लोहे का एक खास सहारा लगाया हुआ है, जिसकी मदद से वह अपने काम को संभालता है. वही सड़क किनारे बैठे इस व्यक्ति के चेहरे पर न कोई शिकायत है और न ही किसी तरह की मायूसी दिख रही है. वह पूरे ध्यान और लगन से ग्राहक के बाल काट रहा है. वीडियो देखने वाले लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो सिर्फ हेयर कटिंग की नहीं है, बल्कि जिंदगी से लड़ने की मिसाल है. कई लोगों ने लिखा कि जिन लोगों के पास सबकुछ होने के बाद भी वे मेहनत नहीं करना चाहते, उन्हें इस व्यक्ति से सीख लेनी चाहिए. 

जहाँ लोग छोटी सी मुश्किल में किस्मत को कोसने लगते हैं, वहाँ यह शख्स अपने एक ही हाथ से दूसरों का चेहरा निखार कर अपनी तकदीर खुद लिख रहा है।

इनके हुनर को सलाम और इनके कड़े परिश्रम को प्रणाम! pic.twitter.com/QVBBM3uSNU

— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) May 7, 2026

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया जज्बे को सलाम 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जैसे ही छपरा जिले का यह वीडियो शेयर हुआ, लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. किसी ने लिखा, “गरीबी और मजबूरी इंसान को सब सिखा देती है.” वहीं एक यूजर ने कहा, “असली ताकत शरीर में नहीं, इंसान के हौसले में होती है.” कई लोगों ने उस दिव्यांग नाई की मेहनत और जज्बे को सलाम किया. वही कुछ यूजर्स ने सरकार और समाज से ऐसे मेहनती दिव्यांग लोगों की मदद करने की भी अपील की. लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां कई लोग छोटी मुश्किलों से टूट जाते हैं, वहीं यह बुजुर्ग बिना हाथ के भी मेहनत करके अपनी जिंदगी चला रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘एनिमल’ वाली गन पर निकले दूल्हा-दुल्हन, वीडियो देख यूजर्स बोले- पक्का युद्ध लड़ने जा रहे दोनों

लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है यह वीडियो

यह वीडियो सिर्फ एक दिव्यांग नाई की कहानी नहीं है, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है जो जिंदगी की मुश्किलों से हार मान बैठते हैं.  इस बुजुर्ग ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई कमी इंसान को रोक नहीं सकती. लोग इस वीडियो को देखकर भावुक भी हो रहे हैं और प्रेरित भी.  सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि “हाथ नहीं है, लेकिन मेहनत करने का जज्बा आज भी जिंदा है.” सच में, यह वीडियो दिल को छू लेने वाला है और जिंदगी को नए नजरिए से देखने पर मजबूर कर देता है. 

यह भी पढ़ेंः 1300 का इंजेक्शन 5100 में बेच रहा प्राइवेट अस्पताल, वायरल वीडियो देख खौल उठेगा आपका भी खून





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *