सोचिए… दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु की गर्मी में आपने ठंडी ठंडी Diet Coke पीने का प्लान बनाया हो, फ्रिज खोला और अंदर खाली जगह देखकर दिल ही टूट जाए! जी हां, इस बार गर्मी सिर्फ पसीना ही नहीं निकाल रही, बल्कि लोगों से उनकी पसंदीदा “शुगर फ्री ठंडक” भी छीन रही है. सोशल मीडिया पर लोग मजाक में कह रहे हैं कि युद्ध का असली असर अब समझ आ रहा है, जब Diet Coke ही गायब हो गई. दरअसल, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है और ये असर इतना अजीब है कि लोग हंस भी रहे हैं और परेशान भी हो रहे हैं. पहले एलपीजी और अब डाइट कोक, जी हां.
शहरों में गायब हो गई Diet Coke
मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और दिल्ली-NCR जैसे बड़े शहरों में Diet Coke तेजी से दुकानों से गायब हो रही है. हालत ये है कि जो थोड़ी बहुत कैन आती है, वो कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाती है. दुकानदार भी हाथ खड़े कर चुके हैं. उनका कहना है कि “स्टॉक आते ही उड़ जा रहा है.” यानी मांग इतनी ज्यादा और सप्लाई इतनी कम है कि लोगों को अपनी पसंदीदा ड्रिंक के लिए तरसना पड़ रहा है.
आखिर क्यों हुई ये कमी?
अब कहानी का असली ट्विस्ट यहां है. ये कमी किसी आम वजह से नहीं बल्कि एल्यूमिनियम कैन की कमी की वजह से हो रही है. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से सप्लाई चेन हिल गई है, और सबसे बड़ी बात ये है कि Diet Coke ज्यादातर कैन में ही बिकती है, जबकि बाकी ड्रिंक्स बोतल में भी मिल जाती हैं. यही वजह है कि सबसे ज्यादा मार Diet Coke पर पड़ी है.
महंगा पड़ रहा विदेशी जुगाड़
अब कंपनियां UAE, श्रीलंका और साउथ एशिया से कैन मंगाने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन यहां भी झटका है. ये कैन 25-30% तक महंगे पड़ रहे हैं. ऊपर से देश में कैन बनाने वाली कंपनियों की क्षमता भी कम है और नई फैक्ट्री लगाने में साल भर लग सकता है. कुछ कंपनियां तो अपना स्टॉक ज्यादा मुनाफे वाले प्रोडक्ट्स में डाल रही हैं, जिससे Diet Coke और पीछे छूटती जा रही है.
यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
अब असली मजा तो सोशल मीडिया पर आ रहा है भाई. एक यूजर ने लिखा… “अब समझ आया असली इमरजेंसी क्या होती है… Diet Coke नहीं मिल रही.” दूसरे ने कहा… “जिम जाने से ज्यादा मुश्किल अब Diet Coke ढूंढना हो गया है.” एक और यूजर बोला… “इतनी गर्मी में Diet Coke गायब… ये तो सीधा दिल पर हमला है.” कुछ लोग तो मजाक में ये भी कह रहे हैं कि “अब हमें भी पानी पीना पड़ेगा… जिंदगी ने गलत मोड़ ले लिया है.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
