Headlines

Woman Gave Birth To 4 Babies: यह तो अजूबा है! महिला ने 5 दिन में पैदा किए 4 बच्चे, साइंस ही नहीं यूजर्स का भी हिल गया दिमाग


Woman Gave Birth To 4 Babies: कई बार मेडिकल दुनिया में भी ऐसे कई चमत्कार हो जाते हैं जो डॉक्टर तक को समझ नहीं आते हैं. ऐसा ही एक मामला इस बार उत्तर प्रदेश से भी आया है. दरअसल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर सहित इंटरनेट पर भी सभी लोगों को हैरान कर दिया है. संभल की रहने वाली एक महिला ने 5 दिनों के अंदर चार बच्चों को जन्म दिया.  वहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चारों बच्चों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ. इस अनोखे मामले का वीडियो और खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

5 दिन में चार बच्चों का जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान 

यह दुर्लभ मामला मुरादाबाद के टीएमयू हॉस्पिटल से सामने आया है. जानकारी के अनुसार संभल का रहने वाली अमीना की प्रेगनेंसी पहले से ही हाई रिस्क मानी जा रही थी. वहीं जांच में डॉक्टरों को पता चला कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं, जिसके बाद अस्पताल की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी. बताया गया कि 9 मई को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद 14 मई को दोबारा प्रस्रव हुआ, जिसमें एक बेटे और दो बेटियों का जन्म हुआ. इस तरह कुल चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां शामिल है. डॉक्टरों का कहना है कि एक साथ चार बच्चों का नार्मल डिलीवरी से जन्म होना बहुत दुर्लभ मामलों में गिना जाता है. जन्म के समय एक बच्चा थोड़ा कमजोर था, जिसे कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. फिलहाल मां और चारों बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Brave Woman Viral Video: नाली में गिरी, धक्का दिया लेकिन महिला ने नहीं लुटने दी बैग, लुटेरों के हौसले पस्त; देखें वीडियो 

 यूजर्स बोले- साइंस भी आज थोड़ा कंफ्यूज हो गया होगा 

एक महिला के 5 दिनों में चार बच्चों के जन्म की यह खबर सामने आते ही इंटरनेट पर कमेंट्स के बाढ़ आ गई. लोग इस अनोखे मामले पर अलग-अलग तरह से रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा चार बच्चे एक साथ सच में यह तो कुदरत का करिश्मा है. दूसरे ने मजाक में कहा ऐसा लग रहा है, जैसे बच्चों ने किस्तों में बाहर आने का फैसला किया हो. एक अन्य यूजर ने लिखा कभी-कभी मेडिकल दुनिया में ऐसे मामले सामने आते हैं जो डॉक्टर और आम लोगों दोनों को हैरान कर देते हैं. वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा यह तो ऐसा लग रहा है जैसे डिलीवरी पार्ट वन और पार्ट 2 में हुई हो. एक एक और यूजर ने कमेंट किया जहां बस एक बच्चे की डिलीवरी में ऑपरेशन करना पड़ जाता है, वहां 5 दिन में चार बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी सच में चमत्कार जैसी लगती है. वहीं एक और यूजर ने मजाक के अंदाज में कहा इतना तो लोग फिल्मों में भी नहीं सोच सकते हैं. इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट किया डॉक्टर भी सोच रहे होंगे, आखिर क्या हो रहा है और यूजर कमेंट कर कहता है साइंस भी आज थोड़ा कंफ्यूज हो गया होगा.

ये भी पढ़ें-कितना खाली आदमी है… हल्दीराम की खट्टा-मीठा नमकीन का कर डाला पोस्टमार्टम, देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *