समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी में इन दिनों सुधार देखने को मिल रहा है. हालांकि, अभी भी अरमान और अभिरा एक नहीं हो पाए हैं. मेहर की डेथ के बाद भी दोनों का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है.शो में अब तक देखने को मिला कि मायरा पुलिस को स्टेटमेंट देती है.
ऐसे में अपनी बेटी को लेकर अरमान और अभिरा एक-दूसरे से लड़ रहे होते हैं. इसी बीच मेहर का डैड वहां पहुंचते हैं और अरमान को धमकाने लगते हैं. गुस्से में मेहर के डैड को अरमान खूब पीटता है.पुलिस जैसे ही वहां आती है अरमान को अभिरा अपने साथ ले जाती है.
विद्या करेगी अभिरा को जलील
वहीं, मायरा अपनी मां की खूब तारीफ कर रही होती है. लेकिन, शो में जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.शो में देखने को मिलेगा कि अब अभिरा ही मायरा के केस को लड़ती है. इस बात को जानने के बाद विद्या गुस्सा हो जाती है. वो परिवार के सामने अभिरा को खूब जलील करने वाली है.
दूसरी तरफ केस लड़ने के लिए अभिरा पूरी तरह से तैयार होगी और वकील बन कोर्ट में एंट्री मारेगी.मायरा अपनी मां को देखने के बाद काफी इमोशनल हो जाती है. हालांकि, कोर्ट में मायरा को देख अभिरा घबरा जाएगी. मायरा के केस की वजह से अरमान और अभिरा धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आने लगे हैं.
एक बार फिर से अभिरा को अरमान शादी के लिए प्रपोज करेगा. हालांकि, अभिरा शादी से इंकार कर देगी. वो अरमान से कहेगी कि अब वो सिर्फ उसका दोस्त है. अभिरा की बातों को सुन अरमान का दिल टूटने वाला है. इधर, कोर्ट में अभिरा को मेहर का पिता मात देने वाला है. ऐसे में वो मायरा को जेल से नहीं निकाल पाएगी.
ये भी पढ़ें:-‘फ्लाइट में वो लड़की कौन..’ नगमा को आवेज दरबार ने दिया धोखा, इस एक्ट्रेस ने किया दावा
