Headlines

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले


ब्रिटेन में नई सरकार आते ही अब उसका असर हाल की के फैसलों में दिखने लगा है. अब ब्रिटेन नाइट इकोनॉमी की दिशा में अहम कदम उठा रहा है. ब्रिटेन अब रात में भी गुलजार रहेगा. साथ ही लंदन की राते में रंगीन होंगी. 

प्रॉपर्टी टैक्स में 20 फीसदी कटौती करेगी सरकार 

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने पब्स, कल्ब्स और लाइव म्यूजिक वेन्यूज के लिए बिजनेस रेट्स यानी प्रॉपर्टी टैक्स में 20 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. इसके अलावा लंदन समेत पूरे इंग्लैंड की नाइट लाइफ और हाई स्ट्रीट इकोनॉमी को बूस्ट देने वाला बड़ा कदम है. 

बस के किराए से लेकर बिजली के बिल को लेकर सरकार के कदम

ऐसे में माना जा रहा है कि इस फैसले से जनता को राहत मिलेगी. सरकार ने अपने हालिया फैसले में बिजली बिल पर वेट को जीरो प्रतिशत कर दिया है. साथ ही बस का किराया 2 पाउंड कैप कर दिया है. जनवरी 2027 से इंग्लैंड में सिंगल बस टिकट 220 पाउंड तक सीमित कर दिया है. इससे कम आय वालों, छात्रों और रोजाना यात्रा करने वालों को एक तिहाई तक बचत होगी. इससे पहले यह 3 पाउंड था.

ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

बेघरों को सड़क से हटाकर घर बनाकर देगी सरकार

इसके अलावा सरकार बेघरों के लिए भी सहारा बनेगी. सड़क पर रहने वाले बेघरों को सड़क से हटाएगी. अगले 3 साल में 340 पाउंट मिलियन फंड से 1200 नए घर बनाएगी. वहीं, 3000 लोगों का समर्थन करेगी. यह काउंसिल हाउसिंग प्रोग्राम – WWII के बाद सबसे बड़ा पब्लिक हाउसिंग निर्माण होगा. इसके अलावा खाली पब्लिक लैंड का इस्तेमाल भी करेगी. इससे लागत में कमी आएगी. 

ब्रिटेन में हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है. यहां लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम को पीएम बनाया है. उन्होंने कार्यभार संभाला है. 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपने पहले भाषण में बर्नहैम ने कहा कि वे राजनीति को समस्या-समाधान पर केंद्रित करेंगे. साथ ही सुनिश्चित करेंगे कि उनकी नियुक्ति देश के लिए एक निर्णायक क्षण साबित हो. उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने का आग्रह किया है. 

‘हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट’, ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *