Headlines

अब बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के होगी पेमेंट, फोनपे लाया ‘UPI 123PAY’ सर्विस, कैसे करेगा काम?


आज के समय में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी देश में बड़ी संख्या में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास स्मार्टफोन या बेहतर इंटरनेट की सुविधा मौजूद नहीं है. अगर आपके पास भी स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तब भी UPI के जरिए पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए PhonePe ने UPI 123Pay सर्विस की शुरुआत की है, जो बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी डिजिटल पेमेंट की सुविधा देगी. 

PhonePe की UPI 123Pay सर्विस का खास मकसद उन करोड़ों लोगों तक डिजिटल पेमेंट की सुविधा पहुंचाना है, जो अभी तक फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं या जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है. 

क्या है PhonePe UPI 123Pay सर्विस?

UPI 123Pay एक ऐसी सुविधा है, जिसकी मदद से अब फीचर फोन यूजर्स भी डिजिटल पेमेंट आसानी से कर सकेंगे. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए यूजर्स को स्मार्टफोन या हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसे में यूजर्स अपने मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज सकेंगे. इसके अलावा दुकानदारों को QR कोड और UPI ID के जरिए भी पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी. वहीं इस सर्विस से आप अपने बैंक बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री की जानकारी भी चेक कर सकते हैं. 

Rajasthan: जयपुर में बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर?

बिना इंटरनेट कैसे करेगा काम?

PhonePe की UPI 123Pay सर्विस SMS आधारित तकनीक पर काम करती है, जिसे कम इंटरनेट या 2G नेटवर्क वाले इलाकों में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में PhonePe की इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए फीचर फोन यूजर्स को सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स पूरे करने होंगे. 

  • अपने फोन में PhonePe की ऐप खोलें.
  • नियम और शर्तों को स्वीकार करें.
  • अपना बैंक अकाउंट चुनें.
  • डेबिट कार्ड के आखिरी छह अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करें.
  • UPI PIN बनाकर अपनी UPI ID एक्टिवेट करें.
  • इसके बाद यूजर बिना स्मार्टफोन के भी पेमेंट कर सकेंगे.

किन फोन में मिलेगी यह सुविधा?

  • Nokia
  • HMD
  • Lava International
  • Itel Mobile

UPI 123Pay में मिलेंगी ये सुविधाएं

  • डिजिटल पेमेंट की सुविधा
  • बैंक बैलेंस चेक करना
  • ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखना

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

  • जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है.
  • जहां इंटरनेट की सुविधा बहुत ज्यादा कमजोर है.
  • ग्रामीण और छोटे शहरों के लोग.
  • वे लोग जो डिजिटल पेमेंट शुरू करना चाहते हैं लेकिन तकनीकी जानकारी कम है.

सड़े-गले सामान पर नई तारीख का खेल, FDA ने 75 लाख का माल किया जब्त 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *