Headlines

अभिजीत दीपके ने 26 नवंबर को लेकर किया बड़ा ऐलान, ‘आइए हम सभी एक साथ…’


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आने वाले गुरुवार (26 नवंबर, 2026) को महाराष्ट्र के नागपुर में एक रैली का आयोजन किया है. प्रत्येक साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में अभिजीत दीपके ने इस बार संविधान दिवस के मौके पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया है.

उन्होंने इस संबंध में सोमवार (23 नवंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी साझा किया है. X पोस्ट में अभिजीत दीपके ने कहा, ‘इस संविधान दिवस पर आइए हम सभी एक साथ आकर अपने लोकतंत्र की रक्षा करने, संविधान के मूल्यों को बनाए रखने और बाबासाहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की ओर से दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लें. 26 नवंबर को नागपुर में आप सभी से मुलाकात होगी!’

कहां होगा रैली का आयोजन?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने X पोस्ट एक पोस्टर की फोटो भी शेयर की है. जिसमें रैली के आयोजन होने वाले स्थान और समय की जानकारी दी गई है. पोस्टर के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से गुरुवार (26 नवंबर) को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित संविधान चौक पर शाम 4 बजे इस रैली का आयोजन किया जाएगा. 

दीपके की तरफ से शेयर किए गए पोस्टर में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की तस्वीर बनी है. साथ ही, बैकग्राउंड में तिरंगे की छवि भी दिखाई दे रही है. वहीं, पोस्ट में ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ का नारा भी दिया गया है.

गोवा में आयोजित सभा में दीपके ने सरकार पर लगाए आरोप

नागपुर में होने वाली रैली की घोषणा से एक दिन पहले यानी रविवार (22 नवंबर) को सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने गोवा की राजधानी पणजी में एक सभा को संबोधित किया था. जहां उन्होंने राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार के खिलाफ एक बार फिर से वोट चोरी का आरोप लगाया. इस दौरान दीपके ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों को प्रभावित करने वाली असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दे रही है. 

यह भी पढ़ेंः कॉर्पोरेट जगत पर PM मोदी के बयान पर शशि थरूर बोले, ‘जो कहा वह सच्चाई है…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *