Headlines

अभिषेक बनर्जी के मामले में गिरिराज सिंह की दो टूक, ‘कपिल सिब्बल को याद नहीं जब TMC…’


राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है. सोमवार (01 जून, 2026) को गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय में पत्रकारों से कहा कि शायद कपिल सिब्बल को वो दिन याद नहीं है जब टीएमसी की सरकार ने जनप्रतिनिधियों की हत्या कर पेड़ पर लटका दिया था. 

कांग्रेस के लोग भूल गए अपने दिन: गिरिराज

गिरिराज सिंह ने कहा, “शायद कांग्रेस के लोग अपने दिन भूल गए हैं… जब देश में सिखों का नरसंहार हुआ था. कपिल सिब्बल उस पार्टी के नेता हैं जो हजारों सिखों की मौत की गुनहागर है कांग्रेस… उसके नेता हैं. देश में सुकून का माहौल है. सुकून का माहौल नहीं होता तो मोदी जी को गाली नहीं दी जाती. अमित शाह जी को सरेआम बंगाल की सड़कों से एक युवराज ने गाली नहीं दी होती… जब मोदी जी और अमित शाह को गाली पड़ रही थी उस समय कांग्रेस की जुबान कहां थी?”

‘शुभेंदु सरकार को बदनाम करने की साजिश’

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “टीएमसी सत्ता में रहते हुए तानाशाही की पार्टी थी. सांसद और विधायकों की बोली बंद थी. लोकतंत्र खतरे में था. अब जब वो (ममता बनर्जी) सत्ता में नहीं हैं तो उनके विधायक अब उनके डर से भयमुक्त हो गए. कल्याण बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दोनों ने नौटंकी की पराकाष्ठा की… जो पकड़ा गया वो टीएमसी का कार्यकर्ता ही है. टीवी में दिख रहा है कि नेता कैसे गिर रहे हैं. ये प्री-प्लांड था. शुभेंदु सरकार को बदनाम करने की साजिश है…” 

यह भी पढ़ें- राबड़ी आवास खाली न करना पड़े इसलिए RJD उठा सकती है ये कदम, पार्टी का बड़ा बयान

कबिल सिब्बल ने क्या कहा है?

बता दें कि अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले पर लगातार विपक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं. बीजेपी को घेरा जा रहा है. राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बीते रविवार (31 मई, 2026) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर कहा था कि शर्म आती है कि वे ऐसे देश में रह रहे हैं जहां सत्ताधारी पार्टी लोकतंत्र की नींव को नष्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है.

यह भी पढ़ें- बिहार: अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर इस पार्टी के नेता का बड़ा बयान, ‘BJP को इस…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *