Headlines

‘आइए हम सब…’, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने देश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हमारा तिरंगा हमारे गर्व और गौरव का प्रतीक है. आइए हम सभी पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के सामूहिक संकल्प को दोहराएं.

देश से लोगों से प्रधानमंत्री की अपील

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार (9 अगस्त, 2026) को इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा, ‘हमारा तिरंगा हमारे गर्व और गौरव का प्रतीक है और यह हमें हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा देता है. आइए, हम सभी पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के सामूहिक संकल्प को दोहराएं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह बहुत ही खुशी की बात है कि इस साल की यह कोशिश वंदे मातरम् को समर्पित है और वो भी ऐसे वक्त पर जब हम वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.’  

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने अभियान को लेकर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की तरफ से साझा किए गए X पोस्ट को री-शेयर किया है. संस्कृति मंत्रालय ने देश भर के लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है. 

मंत्रालय ने पोस्ट में कहा, ‘पिछले 150 सालों से वंदे मातरम् का आह्वान देश की आत्मा को झकझोरता और देशवासियों के मन में देशभक्ति की भावना जगाता रहा है. इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए हम सभी मिलकर उस भावना को हर गली और हर घर तक उसी तरह से पहुंचाएं, जैसे पूरा भारत हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा यात्राओं, तिरंगा रैलियों, तिरंगा कॉन्सर्ट और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के माध्यम से एकजुट हो.’ 

मंत्रालय ने आगे कहा, ‘आइए हम सभी इस साल एक नए इतिहास को भी बनते देंखे, जब दुनियाभर में बसे भारतीय सूर्यपथ तिरंगा जैसे पहली बार होने वाले एक अनोखे आयोजन के जरिए तिरंगे के सम्मान में एकजुट होंगे. आप भी इसका हिस्सा बनें. अपने घर पर तिरंगा फहराएं और अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करें.’ 

यह भी पढ़ेंः कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *