रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पिछले साल ही होनी थी, लेकिन क्रिकेट शेड्यूल के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था. अब दोनों की शादी होने जा रही है, जिसमें ज्यादा समय नहीं रह गया है. एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में है. इसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को है. रिपोर्ट में बताया कि शादी के कार्ड छप चुके हैं. शादी लखनऊ के Ramada by Wyndham होटल में है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिंकू अपनी शादी की तैयारियों में खुद भी शामिल हैं. रिंकू ने अपनी बहन नेहा के साथ मिलकर शादी का निमंत्रण कार्ड चुना है.
रिंकू सिंह चाहते हैं कि ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स’ के लिए दुबई रवाना होने से पहले शादी से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां पूरी कर ली जाएं. दिवाली के मौके पर क्रिकेटर अपने गृहनगर अलीगढ़ गए थे, जहां उन्होंने शादी की तैयारियों का जायजा लिया. रिपोर्ट में बताया गया कि इस दौरान रिंकू ने अपनी बहन को एक स्कूटर गिफ्ट किया.
अलीगढ़ से लगभग 100 मेहमानों के शादी में शामिल होने की उम्मीद है. मेहमानों की सूची में राजनीतिक नेता, पारिवारिक मित्र शामिल हैं, जिन्हें निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे हैं. रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी व्यक्तिगत रूप से शादी का निमंत्रण देने की योजना बना रहे हैं. वे अपनी मां और भाई के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने इसके लिए समय मांगा है. शादी में अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं.
🔴 RINKU SINGH & PRIYA SAROJ’S WEDDING DATE CONFIRMED! ❤️💍 Indian cricketer Rinku Singh is all set to tie the knot with Samajwadi Party MP Priya Saroj on December 4 in Lucknow. ❤️ https://t.co/z9VPHE5hWu
— Saurabh Yadav (@Saurabh64892171) November 10, 2026
शादी में आएंगे शाहरुख खान?
रिंकू सिंह की शादी में कई क्रिकेटर्स भी शामिल हो सकते हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी शादी में शामिल हो सकते हैं जो केकेआर टीम के सह मालिक भी हैं. रिंकू ने एक बार बताया था कि शाहरुख ने उनसे कहा है कि वह उनकी शादी में आएंगे.
यह भी पढ़ें- U19 एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची इंडिया-पाकिस्तान, जानें फाइनल के लिए कब है भिड़ंत
