Headlines

ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ईरान के विदेश मंत्री बोले, अमेरिका बातचीत को गिड़गिड़ा रहा है।
  • उन्होंने दावा किया कि ईरान ने कूटनीति में जीत हासिल की।
  • वहीं, ट्रंप ने ईरान से किसी भी बातचीत से इनकार किया।
  • अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी जारी, होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है. अराघची ने कहा कि अमेरिका अब हमारी शर्तों पर बातचीत करने के लिए भीख मांग रहा है. वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ इस वक्त हमारी कोई बातचीत नहीं हो रही है और न ही बातचीत करने के लिए कोई कार्यक्रम निर्धारित है. 

हम सरेंडर नहीं करेंगे- अराघची

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, ‘युद्ध में अमेरिका का उद्देश्य ईरान को सरेंडर करने के लिए मजबूर करना था, लेकिन हम सरेंडर नहीं करेंगे. अमेरिका अब हमारी शर्तों के आधार पर हमारे साथ बातचीत करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘अमेरिका के साथ जिस समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किया गया, उसमें हमारे पक्ष में 13 प्रावधान और उसके (अमेरिका के) पक्ष में सिर्फ एक प्रावधान थे.’ उन्होंने आरोप लगाया कि इजरायल ने इसके इंप्लीमेंटेशन को बाधित करने और रोकने के लिए हर संभव कोशिश की थी. 

हमने युद्ध और कूटनीति में भी जीत हासिल की- अराघची

अब्बास अराघची ने कहा, ‘हमने युद्ध जीता और कूटनीति में भी जीत हासिल की. हमने दुश्मनों को अपनी शर्तें स्वीकार करने के लिए मजबूर कर दिया. बातचीत में ईरान की कूटनीति को उसकी मिलिट्री और युद्धक्षेत्र की क्षमताओं से ताकत मिली.’ 

ईरान के साथ बातचीत को लेकर क्या बोले ट्रंप?

वहीं दूसरी तरफ, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (18 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ न तो कोई वार्ता चल रही है और न ही ऐसी कोई बातचीत निर्धारित है. अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी पूरी ताकत के साथ लागू और प्रभावी है.’

उन्होंने कहा, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है और सामान्य तौर से संचालित हो रहा है. इसके अलावा, समुद्र में बिछाई गई सभी बारूदी सुरंगों को हटा दिया गया है या उन्हें विस्फोट करके तबाह कर दिया गया है.’ 

यह भी पढ़ेंः ‘जरूरी एक्शन लेंगे’, आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *