Headlines

ऋतिक रोशन की भांजी | ऋतिक रोशन की भांजी


बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन की बेटी सुरानिका आज, 15 सितंबर को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी भांजी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया.  ऋतिक ने अपनी भांजी सुरानिका के साथ कई फोटोज शेयर की हैं.

ऋतिक रोशन ने भांजी के बर्थडे पर लुटाया प्यार
ऋतिक रोशन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी भांजी सुरानिका रोशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं. एक फोटो में दोनों साथ में सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो सुरानिका बर्थडे केक के सामने खड़े होकर पोज दे रही हैं. ऋतिक रोशन कुछ थ्रोबैक फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें सुरानिका के बचपर की तस्वीर शामिल हैं.

ऋतिक रोशन ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 30s में आपका स्वागत है सुरानिका बेबी. आप बहुत खास हैं, हमेशा ऐसी ही खूबसूरत बनी रहे. आपको आज एक बेहतरीन इंसान के तौर पर आगे बढ़ते हुए देखना बहुत खुशी की बात है. मुझे बहुत पसंद है कि आप दुनिया के सामने खुद को कैसे पेश करती हैं. ये वाकई बहुत इंस्पायरिंग है मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं.’

एक्टर ने आगे मजाक में लिखा, ‘क्या मुझे बेकरी की कुछ चीजें मिल सकती हैं ताकि मैं आपका दिन और अच्छे से सेलिब्रेट कर सकूं?’ 

ये भी पढ़ेंः अंबानी गणपति सेलिब्रेशन में डीप नेक ब्लाउज पहनने पर ट्रोल हुईं दिशा पाटनी

सुरानिक ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऑ डुग्गू मामू, मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं थैंक्यू.’ ऋतिक रोशन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सुनैना रोशन ने की दो शादियां
बता दें, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने दो शादियां कीं और दोनों ही शादियां नहीं टिक पाईं. उनकी पहली शादी जाने-माने फैशन डिजाइनर आशीष सोनी से हुई थी. ये शादी करीब 8 साल तक चली और साल 2000 में दोनों का तलाक हो गया. इन दोनों की एक बेटी सुरानिका हैं.

इसके बाद उन्होंने मोहन नागर से दूसरी शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता भी नहीं टिक पाया और उनका दूसरा तलाक भी हो गया. वहीं माता-पिता के अलग होने के बाद सुरानिका अपने पिता और सौतेली मां के साथ अमेरिका में रहती हैं.

ये भी पढ़ेंः एकता-सिद्धार्थ से कृति शेट्टी तक, इन सेलेब्स ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, विद्युत जामवाल ने बजाया शंख





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *