Headlines

‘ऑडिशन हुए..’ आकाशदीप सहगल नहीं, ‘क्योंकि 2’ में रियांश के कैरेक्टर के लिए मेकर्स की पहली पसंद था ‘कुंडली भाग्य’ का ये एक्टर


टीवी एक्टर आकाशदीप सहगल की हाल ही में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एंट्री हुई है. पहले सीजन में शो वो में अंश के रोल में नजर आए थे. दूसरे सीजन में वो अंश के बेटे रियांश के कैरेक्टर में दिख रहे हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि आकाशदीप सहगल नहीं बल्कि इस एक्टर को मेकर्स अपने शो में लेना चाहते थे.

दरअसल, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार आकाशदीप को रियांश के रोल के लिए कास्ट करने से पहले मेकर्स ने बसीर अली से कॉन्टेक्ट किया था. एक्टर ने रियांश के कैरेक्टर के लिए ऑडिशन भी दिया था.

बसीर अली ने कास्टिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

लगभग बसीर इस रोल के लिए फाइनल हो चुके थे. ये प्रोसेस भी आगे बढ़ चुका है. हालांकि, बाद में शो के मेकर्स और बसीर अली के बीच बात नहीं बन पाई. उसके बाद आकाशदीप को मेकर्स ने अंश के रोल में कास्ट कर लिया.

ये भी पढ़ें:-‘हमेशा हमारे दिलों में’, ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा ने भी लुटाया प्यार

इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में बसीर अली ने कहा,’हां, अंश की भूमिका के लिए मुझसे संपर्क किया गया था. लेकिन बात नहीं बनी और मुझे लगता है कि असली अंश को ही उनके बेटे के रूम में लेना चाहिए था.’

बसीर अली ने जो कहा है उसके अनुसार यही लगता है कि मेकर्स शो में किसी जाने पहचाने चेहरे को ही लाना चाहते थे. इसी वजह से शो में आकाशदीप सेहगल को कास्ट किया गया.

आपको बता दें क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा आकाशदीप सेहगल नागिन 7 में भी नजर आ रहे हैं. वहीं, बसीर अली की बात करें तो उन्होंने कुंडली भाग्य में उन्हें सौर्या की भूमिका में देखा गया था. सौर्य के कैरेक्टर में दर्शकों को बसीर अली काफी पसंद आए थे. वो शो भी एकता कपूर का ही थी.

ये भी पढ़ें:-‘7 वैनिटी वैन और 100 किलो बर्फ..’ रणवीर सिंह की इन शर्तों की वजह से डॉन 3 हुई डिब्बा बंद!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *