Headlines

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान, UP में अजय माकन को बड़ी जिम्मेदारी


देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार (16 नवंबर) को अपने स्क्रीनिंग कमेटियों का ऐलान कर दिया है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन को उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कांग्रेस ने X सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने आधिकारिक सूचना देने वाले हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है. पोस्ट में पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संबंधित राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

स्क्रीनिंग कमेटियों में किसे कहां मिली बड़ी जिम्मेदारी?

कांग्रेस के नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर – पांचों चुनावी राज्यों के लिए तीन-तीन सदस्यों वाले स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी के लिए पार्टी के राज्यसभा सांसद अजय माकन को चेयरपर्सन बनाया गया है. साथ ही, अशलम शेख और बी. वी. श्रीनिवास को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है.

वहीं, पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तरफ से गठित की गई स्क्रीनिंग कमेटी में डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है. इनके साथ सचिन सावंत और निवेदित अल्वा सदस्य के रूप में साथ में होंगे. 

उत्तराखंड में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में दीपा दास मुंशी को पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिनके साथ अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया सदस्य के तौर पर मौजूद रहेंगे.

कांग्रेस ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी में के. जे. जॉर्ज को अध्यक्ष नियुक्त किया है. साथ ही, सदस्य के रूप में सतेज डी. पाटिल और शफी परमबिल शामिल हैं. 

आखिर में देश के उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस ने तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है, जिसका अध्यक्ष बी. एम. संदीप को बनाया गया है. इसके साथ ही, हिबी ईडेन और राजेश ठाकुर कमेटी में सदस्य के तौर पर शामिल हैं.

वहीं, पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संबंधित कार्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी की आज ही बड़ी बैठक भी हुई थी. 

यह भी पढ़ेंः ‘मुझे इंदिरा गांधी से डर भी लगता था’, अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ के विमोचन पर बोलीं सोनिया गांधी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *