Car on Rent Trend: अपनी खुद की कार होना हर एक का सपना होता है. कई लोग आज की डेट में अपना कार खरीदने का सपना पूरा भी कर चुकें हैं. लेकिन अब धीरे-धीरे ट्रेंड बदल रहा है और शहरों में लोग कार खरीदने के बजाय उसे किराए पर लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. बता दें कि, इसकी सबसे बड़ी वजह है कारों के दामों में इजाफा, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस, पार्किंग की दिक्कत और पेट्रोल और डीजल का भी महंगा होना.
जबकि कार रेंट करने में कोई दिक्कत भी नहीं आ रही है. तो चलिए आज हम एकदम आसान भाषा में समझते हैं कि, किनके लिए है कार रेंट पर लेना सही फैसला होता है.
ये लोग ले सकते हैं कार किराये पर
बता दें कि, अगर आप डेली ड्राइव नहीं करते या कुछ महीनों के लिए किसी शहर में रह रहे हैं. तो कार किराए पर लेना बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. इसमें डाउन पेमेंट, लोन की ईएमआई और गाड़ी की रीसेल वैल्यू की चिंता नहीं रहती.
क्योंकि, अगर रेंट की जगह अगर आप 10 लाख रुपये की कार खरीदने की सोचते हैं तो आपको शुरुआत में करीब 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट और अगले 5 साल तक हर महीने 15000 से 18000 रुपये की ईएमआई भरनी पड़ती है. जबकि किराए पर आपको बिना किसी बड़े डाउन पेमेंट के सिर्फ 20000 से 30000 रुपये का मंथली रेंटल देना होता है.
यह भी पढ़ें: Alto K10 और S-Presso की बढ़ी टेंशन, CNG ऑप्शन के साथ आई नई Renault Kwid
इन्हें पड़ सकता है घाटे का सौदा
कार किराए पर लेना सभी के लिए सही फैसला नहीं होता है. अगर आप रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं. पुरे साल रेगुलर कार का इस्तेमाल करते हैं या परिवार के साथ अक्सर ट्रैवल करते हैं. तो अपनी कार खरीदना ज्यादा किफायती साबित हो सकता है.
क्योंकि नई कार खरीदने पर शोरूम से निकलते ही भले 5 साल में उसकी रीसेल वैल्यू आधी रह जाए. लेकिन लंबे समय तक लगातार किराया चुकाने का कुल खर्च आपके लोन की ईएमआई से भी कहीं ज्यादा बैठता है. इसके अलावा रेंटल कंपनियां तय किलोमीटर की सीमा, एक्सट्रा चार्ज और कुछ नियम भी लागू करती हैं.
क्या यही है भविष्य?
बात करें अगर भविष्य की तो कार रेंट पर लेना धीरे-धीरे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की दिशा बदलने वाला है. क्योंकि, आने वाले समय में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज बढ़ेगा लोग बैटरी खराब होने और रीसेल वैल्यू घटने के डर से कार खरीदने के बजाय उसे रेंट पर लेना ही सबसे सुरक्षित रास्ता मानेंगे. लेकिन, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कार खरीदने का ट्रेंड पूरी तरह खत्म हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Car Stops In Rain Tips : बारिश के पानी में डूबकर बंद हो गई कार तो कभी न करना ये गलती, रिजेक्ट हो जाएगा क्लेम
