Headlines

कितनी अमीर हैं SRH की सीईओ काव्या मारन? जानें नेटवर्थ


सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक की बेटी काव्या कारण जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अनिरुद्ध रविचंद्रन के साथ उनकी शादी ग्रीस में है, जिसमें कई जानी मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक शादी समारोह 2 दिन तक चलेगा, ये 10 और 11 नवंबर का है. इसमें रजनीकांत भी शामिल होंगे, जो ग्रीस पहुंच गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार काव्या मारन की शादी के कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हैं, शादी 11 नवंबर को है. रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा, जिसकी पुष्टि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से की गई. दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ग्रीस पहुंच गए हैं, जो काव्या के होने वली पति अनिरुद्ध की मौसी के पति हैं. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी रजनीकांत के साथ एयरपोर्ट पर देखे गए.

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं, जिन्हें क्रिकेट का हर फैन जानता है! वह आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ भी हैं, जो लगभग हर मैच में टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम जाती हैं. वह आईपीएल ऑक्शन टेबल से लेकर टीम मालिकों की मीटिंग में नजर आती हैं. काव्या के होने वाली पति अनिरुद्ध की बात करें तो वह एक्टर रवि राघवेन्द्र और शास्त्रीय नृत्यांगना लक्ष्मी के बेटे हैं. फिल्म निर्माता के. सुब्रमण्यम उनके दादा हैं.

काव्या मारन की नेटवर्थ

काव्या मारन SRH की सीईओ और सन टीवी नेटवर्क की डायरेक्टर भी हैं. काव्या की नेटवर्थ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ 400 करोड़ रुपये बताई गई है, जिसकी हम पुष्टि नहीं करते.

फोर्ब्स लिस्ट के अनुसार उनके पिता कलानीति मारन की नेटवर्थ की बात करें तो ये करीब 2.5 बिलियन डॉलर (अरीब 23,725 करोड़ रुपये) है. 

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत परिवार के पब्लिशिंग व्यवसाय से की और 1993 में सन टीवी नेटवर्क की स्थापना की. रिपोर्ट के अनुसार, उनके नेतृत्व में यह कंपनी भारत के सबसे बड़े क्षेत्रीय मीडिया नेटवर्कों में से एक बन गई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *