Headlines

क्यों फिल्मों में काम नहीं करते अमाल मलिक? बताई वजह, बोले- ‘साथ देने वाला कोई नहीं’


बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं और अपनी अलग म्यूजिकल पहचान बनाई है. बावजूद इसके, वह फिल्मों में उतने एक्टिव नजर नहीं आते हैं. अब अमाल मलिक ने हाल ही में फिल्मों में कम काम करने की वजह पर खुलकर बात की है. 

फिल्मों में कम काम क्यों करते हैं अमाल मलिक?
अमाल मलिक ने हाल ही में पैपराजी संग बात करते हुए कहा, ‘2014 में जब मैने डेब्यू किया, मैं इकलौता म्यूजिक डायरेक्टर हुं इस इंडस्ट्री का जिसने आवाज उठाई सच बोला मेरे साथ कोई भी नहीं है. न मेरे आगे और न ही कोई पीछे. मेरे मां बाप का आशीर्वाद है मैं अच्छा काम करने आया हूं और जो मुझे वो नहीं करने देगा मैं उसके साथ काम नहीं करूंगा.

ये भी पढ़ेंः Michael India box Office: ‘माइकल’ का ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस धमाका, ‘धुरंधर 2’ को भी पछाड़ा

अमाल मलिक ने कहा, ‘इसलिए न मैं पिक्चर करता हूं और ना मैं बुरा संगीत करता हूं. अब जिसको जो दिल पे लेना है ले. ये मैं अपके जरिए पहुंचना चाहता हुं. क्योंकि सोशल मीडिया और ट्विटर करने का मेरे पास टाइम नहीं है.  जब गाना करेगा अरमान मालिक या अमाल मालिक या उसकी फैमिली तो अच्छा ही करेंगें.’

उन्होंने आगे कहा, ‘1950 से मेरे ग्रैंडफादर की लीगेसी है हम ऐसे बकवास रीमिक्स करने नहीं आए है और रीमिक्स करेंगे तो ‘भोला भाला’ था वैसा करेंगे. जैसा मैंने किया है नही तो नहीं करना है ऊपर वाले ने काफी दिया है. एक गाना 100 के बराबर नहीं हो तो मुझे नींद नहीं आता.’ उन्होंने पैप्स से कहा, ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा सुन है न 25 साल की उम्र में बनाने का दम रखता हुं, आज 35 का हूं. मौका मिलेगा नियत अच्छी होगी इंसानों की तो बंदा हाजिर है.’

ये भी पढ़ेंः रैंप वॉक पर छाई चित्रांगदा सिंह, लहंगे में लगीं बला की खूबसूरत, अदाओं पर दिल हार बैठे फैंस

बता दें, सिंगर अमाल मलिक इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में  बताया कि उनके पिता डब्बू मलिक को मर्डर के म्यूजिक पर काम करने का मौका मिला था. लेकिन अनु मलिक ने उस प्रोजेक्ट को छीन लिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *