Headlines

गुरुग्राम में ट्रांसफार्मर फुंका, 7 बिजली घर ठप, 8-10 घंटे में होगा ठीक, रैपिड मेट्रो भी प्रभावित


दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बड़ा बिजली संकट आ गया है. सेक्टर-72 के 220 KVA बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर फुंकने से 7 बिजली घर ठप हो गए हैं. रैपिड मेट्रो की सेवा पिछले एक घंटे से सेवा बाधित है. रैपिड मेट्रो में हजारों लोग सफर करते हैं. सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति 66KVA बिजली घर प्रभावित है. सेक्टर-38 से 57 तक, सेक्टर-15 पार्ट-1/2 और सेक्टर-18 में भी बिजली नहीं है. ट्रांसफार्मर ठीक होने में 8 से 10 घंटे लगेंगे.

ट्रांसफार्मर फुंकने की घटना ऐसे समय में हुई है जब देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. भीषण गर्मी की वजह से कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं. बिजली की डिमांड बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ता है. देश में बढ़ती हुई गर्मी के कारण बिजली की मांग भी बढ़ी. पिछले चार दिनों में बिजली की मांग ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. 

Kaithal News: महंगाई के खिलाफ कैथल में कांग्रेस का प्रदर्शन, रणदीप सुरजेवाला बोले, ‘गद्दी छोड़ना पड़ेगा’

दिन के समय बिजली की अधिकतम डिमांड

18 मई – 257.37 गीगावॉट

19 मई – 260.45 गीगावॉट

20 मई – 265.44 गीगावॉट

21 मई 270.82 गीगावॉट

अधिकतम मांग आमतौर पर दोपहर 2 से 4 बजे के बीच होती है. दिल्ली में भी भीषण गर्मी पड़ने के कारण बिजली की अधिकतम मांग इस मौसम के उच्चतम स्तर 8231 मेगावाट तक पहुंच गई. इस साल भीषण गर्मी में बुधवार को पहली बार मांग 8,000 के आंकड़े को पार कर गई. 

Sonipat News: हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *