Headlines

Punjab School Timing Change: भीषण गर्मी के बीच अब इस राज्य में बदला स्कूलों का समय, सरकार ने दी बच्चों को राहत


Punjab School Timing Change: उत्तर भारत समेत पंजाब में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप के बीच पंजाब राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि 25 मई 2026 से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदली जाएगी. सरकार ने यह कदम बढ़ते तापमान और लोगों खासकर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है.

मुख्यमंत्री भागवत मान ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार 25 मई से राज्य के सभी सरकारी कार्यालय और सरकारी स्कूलों में सभी कक्षाओं का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा, यह आदेश पूरे राज्य में लागू होगा. 

गर्मी और लू को देखते हुए लिया गया फैसला 

पंजाब में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है. कई जिलों में पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे आम जीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग की ओर से हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में सरकार ने दोपहर की तेज धूप और गर्म हवाओं से बच्चों और कर्मचारियों को राहत देने के लिए स्कूल और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोपहर के समय बाहर रहने से बच्चों-बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. इसी वजह से सरकार ने सुबह के समय कामकाज और पढ़ाई कराने का फैसला लिया है. 

ये भी पढ़ें-Germany Nurse Job: नर्सिंग की डिग्री है तो फटाफट कर दें अप्लाई, यूपी सरकार जर्मनी में असिस्टेंट नर्स बनने का दे रही मौका

बारिश और तेज हवाओं से मिली थोड़ी राहत 

वहीं शुक्रवार सुबह पंजाब के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली. जालंधर, लुधियाना और पठानकोट समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चली. इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकती. गुरुवार को पंजाब में अधिकतम तापमान में करीब 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. लेकिन इसके बावजूद बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं चंडीगढ़ और मोहाली में भी दिन भर गर्म हवाओं और लू का असर बना रहा. 

चंडीगढ़ में भी समर वेकेशन का ऐलान 

बढ़ती गर्मी के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने भी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. प्रशासन के अनुसार 25 मई से चंडीगढ़ की स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो जाएगी. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वह बच्चों को तेज धूप में बाहर भेजने से बचें.

ये भी पढ़ें-Lucknow Summer Vacation: लखनऊ में Heatwave के चलते स्कूल बंद, यहां देखें दिल्ली से लेकर अन्य शहरों का हाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *