Headlines

घर में कैसे बनाएं दूध दाल वाली शाही रेसिपी, यहां जानें


अगर आप भी वहीं रोज वाली बेसिक सी दाल खा कर बोर हो गए हैं और  घर पर कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो दूध और दाल से बनने वाली यह शाही रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसका स्वाद काफी खास होता है और इसे बनाने का तरीका भी आसान है. इस रेसिपी में दाल की पौष्टिकता और दूध का स्वाद दोनों मिलते हैं. इसे घर में मौजूद सामान्य सामग्री की मदद से आसानी से तैयार किया जाता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

दाल को सबसे पहले तैयार करें

इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह धो लें. आप अपनी पसंद के अनुसार मूंग दाल, चना दाल या दूसरी दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं. दाल को कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रखें. इससे दाल जल्दी पकती है और इसका स्वाद भी अच्छा आता है. अब एक बर्तन में दाल डालकर इसे अच्छी तरह पका लें. दाल नरम होने के बाद इसे हल्का मैश कर लें. ध्यान रखें कि दाल बहुत ज्यादा पतली न हो. इसका गाढ़ापन रेसिपी के स्वाद को बेहतर बनाता है. इसके बाद इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें.

यह भी पढ़ें :Leftover Dal Recipes: रात की बची दाल से बनाएं ये शानदार नाश्ता, पराठे को देगा टक्कर

 दूध और मसालों से दें शाही स्वाद

अब एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें जीरा, बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन डालकर हल्का भूनें. प्याज सुनहरा होने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा गरम मसाला डालें. मसालों को ज्यादा देर तक न भूनें, वरना उनका स्वाद कड़वा हो सकता है. अब इसमें पकी हुई दाल डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें. दूध डालने के बाद गैस की आंच धीमी रखें. जिससे की दूध न फटे . जरूरत के अनुसार नमक डालें और कुछ मिनट तक इसे पकने दें. अगर आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमे कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं अब इसे लगभग 2 मिनट के लिए और धीमी आंच पर पकाएं . 

ऐसे करें शाही दाल को सर्व

जब दाल और दूध अच्छी तरह मिल जाएं और मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें. अब इसमें थोड़ा घी डालकर ऊपर से हरा धनिया डाल सकते हैं. अगर आपको शाही स्वाद पसंद है, तो ऊपर से थोड़ी क्रीम, काजू या बादाम भी डाल सकते  हैं. इस रेसिपी को रोटी, पराठे, नान या चावल के साथ सर्व किया जाता है. इसका स्वाद हल्का क्रीमी और मसालेदार होता है. खास मौकों पर भी इसे बनाया जाता है. घर पर उपलब्ध सामग्री से तैयार होने की वजह से यह रेसिपी रोजाना के खाने में भी शामिल की जाती है. अगर आप दाल को एक नए तरीके से खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.

यह भी पढ़ें : Xप्लेन: 80% मांसाहार भारतीयों के भारत का ‘असली खाना’ क्या? BRICS डिनर से बवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *