सोशल मीडिया पर इन दिनों दो देहाती बच्चों का वीडियो धमाल मचा रहा है. ठेठ गांव की भाषा और हरियाणवी बोली में ये बच्चे एक दम सादे अंदाज में जिस तरह से गाना गा रहे हैं वो काफी ज्यादा लोगों को चौंका रहा है. वीडियो में बच्चों का अंदाज उनके गाने से ज्यादा उभरकर आ रहा है और जिस लहजे में वे गा रहे हैं वह लहजा वीडियो को और भी ज्यादा मजेदार और क्यूट बना रहा है. वीडियो देखकर अब हर कोई मजेदार कमेंट कर रहा है और खुलकर बच्चों के टैलेंट की तारीफ कर रहा है.
देहाती बच्चों ने गाया हरियाणवी गाना
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो देहाती बच्चे हरियाणवी गाना गाते दिखाई दे रहे हैं. इन बच्चों ने कच्छा बनियान पहना है और कैमरे पर आकर पूरे जोश के साथ गाना गा रहे हैं. बच्चों की आवाज में वाकई दम है और सुर ताल पर गहरी पकड़ दिखाई दे रही है. बच्चे एक साथ ताल से ताल मिलाते हैं और कंठ की गहराई से सुर को लेकर आते हैं. इतनी सी उम्र में ऐसा जज्बा और यह शानदार आवाज वाकई उनके गजब के हुनर की पहचान करा रही है.
वीडियो में दिखा क्यूट अंदाज
हरियाणवी गाना गाते हुए बच्चे आपस में झगड़ भी पड़ते हैं. होता यूं है कि वीडियो के अंत में एक बच्चा गलत लिरिक्स गा देता है जिस पर छोटा वाला बच्चा उसे तुरंत टोककर कहता है कि तू गलत गा रहा है और इसके बाद वीडियो बंद हो जाता है. बच्चों का यही क्यूट अंदाज अब यूजर्स को काफी भा रहा है और इसे लेकर इंटरनेट यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो
यूजर्स बोले, दो भाई दोनों तबाही
वीडियो को durbeshyabau7001 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….दो भाई दोनों तबाही. एक और यूजर ने लिखा…कोई नहीं भाई, मूव ऑन करो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इतनी सी उम्र में गजब का टैलेंट है भाई.
यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया
