सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग जिनकी उम्र 80 साल बताई जा रही है अपनी आंखों से पहली बार हवाई जहाज को करीब से देखते हैं. वीडियो उनके बेटे ने शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि एक सपना था जो 80 साल बाद जाकर पूरा हुआ है. अब इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और अपने पिता को याद करते हुए आंसू बहा रहे हैं. वीडियो को कई हजार लोगों ने देखा है और बेटे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
80 साल में पहली बार देखा हवाई जहाज
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग जो 80 साल के हैं एयरपोर्ट के कॉरिडोर में चलते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान एयरपोर्ट पर खड़ा बड़ा सा प्लेन कैमरे में साफ नजर आ रहा है. जैसे ही बुजुर्ग की नजर हवाई जहाज पर पड़ती है उनकी नजरें मानों उसी नजारे को देखने के लिए थम जाती हैं. आंखों में वो उम्मीद साफ दिखाई दे रही है जो कभी सपना हुआ करती थी और आज सच होने जा रही है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बुजुर्ग की उम्र 80 साल है और वो पहली बार हवाई जहाज देख रहे हैं.
इससे पहले समुद्र वाला वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक बुजुर्ग ने पहली बार समुद्र को देखा था और उसे झुककर न केवल प्रणाम किया था बल्कि उसकी रेत को उठाकर माथे से भी लगाया था. ऐसे में अब हवाई जहाज वाला यह भावुक वीडियो यूजर्स को उसी पल की याद दिला रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया
यूजर्स हुए इमोशनल, बोले पिता की याद आ गई
वीडियो को bhukkhad_musafir नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दादा जी को देखकर हमें बहुत खुशी होती है. एक और यूजर ने लिखा…भगवान इन चाचा को लंबा जीवन दे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आज मुझे अपने पिता की याद आ गई.
यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो
