रानू मंडल कोई अनजान चेहरा नहीं है. उनकी आवाज की दुनिया दीवानी है. आए दिन उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. वीडियो में रानू मंडल अपने मुंह से हूबहू नागिन गाने की ऑटो ट्यून निकालती दिखाई दे रही है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. उनके मुंह से यह धुन ऐसी लग रही है मानों असली इंस्ट्रूमेंट से बजाई गई हो. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे लेकर रानू मंडल की खूब तारीफ कर रहे हैं.
रानू मंडल ने मुंह से निकाली नागिन गाने की धुन
दरअसल, सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो नागिन गाने की धुन को अपने मुंह से निकालती दिखाई दे रही है. एक शख्स रानू मंडल के पास आता है और उनसे नागिन फिल्म का गाना सुनने की फरमाइश करता है, जिसके बाद पहले तो रानू मंडल हंसती है लेकिन जैसे ही वो गाना शुरू करती है तो यूजर्स के साथ साथ वीडियो बना रहे शख्स के भी होश उड़ जाते हैं. रानू मंडल धीरे धीरे अपने मुंह से नागिन गाने की ऑटो ट्यून निकालती है जिसे सुनकर लगता ही नहीं है कि यह लाइव गाई जा रही है.
इस उम्र में भी कमाल कर रही रानू मंडल की आवाज
रानू मंडल का यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. जो टैलेंट और साहस रानू मंडल में है वो इस उम्र में कम ही लोगों के पास होता है. मुंह से इतने अच्छे से धुन बजाना और फिर सुरीली आवाज में गाना वाकई में लोगों को रानू मंडल का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है. इससे पहले भी रानू मंडल कई गानों पर रील बना चुकी है जिसे लोगों ने जमकर पसंद किया है. अब यूजर्स इस नागिन धुन वाले वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो
यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
वीडियो को musicalranu_mandal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह रानू मंडल ने क्या धुन निकाली है. एक और यूजर ने लिखा…रानू मंडल की आवाज को कभी नजरअंदाज मत करना. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रानू मंडल की बात ही और है, इस उम्र में भी कमाल का टैलेंट है उनके पास.
यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया
