Headlines

OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में


सितंबर के इस हफ्ते ओटीटी पर हॉलीवुड की कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं. खास बात ये है कि इस हफ्ते रोमांटिक कॉमेडी से लेकर एक्शन और थ्रिलर तक, हर तरह के जॉनर की फिल्में देखने को मिलेंगी. अगर नई हॉलीवुड फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके काम की है. आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी और थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में दस्तक देने वाली हैं.

‘एवेंजर्स: एंडगेम एन्कोर’
मार्वल के फैंस के लिए ‘एवेंजर्स: एंडगेम एन्कोर’ खास होने वाली है. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफैलो, जोश ब्रोलिन, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर और ब्री लार्सन समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे. एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी ये सुपरहीरो फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के कुछ यादगार पलों को फिर से दिखाएगी. फिल्म थिएटर में 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

‘हार्ट ऑफ द बीस्ट’
ब्रैड पिट की ‘हार्ट ऑफ द बीस्ट’ एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है. इसमें ब्रैड पिट रिटायर्ड अधिकारी जेम्स के किरदार में नजर आएंगे, जो अपने वफादार कॉम्बैट-स्काउटिंग डॉग ओडिन के साथ एक विमान हादसे के बाद अलास्का के सुनसान और बेहद मुश्किल इलाके में फंस जाता है. फिल्म में जे.के. सिमंस और एना लाम्बे भी अहम भूमिकाओं में हैं. डेविड आयर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 25 सितंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ेंः आर. माधवन के बेटे वेदांत ने एशियन गेम्स में डेब्यू करते ही किया ये कारनामा, एक्टर ने जोड़े हाथ, रिएक्शन वायरल

‘ब्रदर्स’
‘ब्रदर्स’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें मैथ्यू मैककोनहे और वुडी हैरेलसन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. कहानी वुडी की बेटी की शादी टूटने के बाद शुरू होती है, जब वो अपने परिवार के साथ अपने पुराने दोस्त मैथ्यू के टेक्सस वाले रैंच पर रहने पहुंचता है. जेसन वाइनर और ट्रेंट ओ डॉनेल के निर्देशन में बनी ये फिल्म एप्पल टीवी पर 23 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

‘द लव हाइपोथेसिस’
‘द लव हाइपोथेसिस’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें लिली रेनहार्ट और टॉम बेटमैन लीड रोल में हैं. कहानी ओलिव स्मिथ नाम की पीएचडी स्टूडेंट की है, जो अपनी जिंदगी में रोमांस के बजाय पढ़ाई और साइंस पर ध्यान देना चाहती है. अपनी दोस्त को ये यकीन दिलाने के लिए कि वो अपने क्रश से आगे बढ़ चुकी है. क्लेयर स्कैनलॉन के निर्देशन में बनी ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 23 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

https://www.youtube.com/watch?v=xwdamnfS6IM

‘ए डिफरेंट वर्ल्ड’
‘ए डिफरेंट वर्ल्ड’ ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है. इसमें मालेआ जोई मून, अलिजाह काई, जॉर्डन आरोन हॉल और केनेडी रीस समेत कई कलाकार नजर आएंगे. कहानी डेबोरा वेन की है, जो अपने माता-पिता की बड़ी पहचान से अलग खुद की पहचान बनाने के लिए कॉलेज पहुंचती है और अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करती है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं 32 साल की नहीं हूं…’ ट्रोलर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस वैष्णवी चैतन्य, असली उम्र साबित करने के लिए दिखाना पड़ा ID प्रूफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *