बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार 18 अक्टूबर को फायरिंग की गई. उन पर 5 राउंड्स फायरिंग की गई. फॉरेंसिक की जांच में इसे 10 राउंड बताया गया. इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच ने 20 स्पेशल टीमों का गठन किया गया. जांच में तेजी के बाद पुलिस ने 10 आरोपों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद अब 11वें आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है और कोर्ट में भी पेशी की गई.
11वें आरोपी को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि कोर्ट ने प्रांजल ठाकर को 6 दिनों तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. प्रांजल ठाकर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है और उस पर शूटरों की मदद करने का आरोप है.
31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेदा प्रांजल ठाकर
प्रांजल ठाकर को कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में 6 दिनों के लिए भेज दिया है. यानी कि आरोपियों की मदद करने वाला प्रांजल 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेगा. उसे इंदौर से गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रांजल अनिल पंडित के सीधे संपर्क में था और उस पर कुणाल और पंडित के बीच की कड़ी होने का आरोप है.
यह भी पढ़ें: विजय सेतुपति की ‘बत्था’ की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
ट्रांजिट रिमांड की भी मंजूरी
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रांजल ठाकर को पकड़ा और 22 साल के प्रांजल को ट्रांजिट रिमांड मिल चुकी है. ठाकर को मुंबई और इंदौर क्राइम ब्रांच के जॉइंट ऑपरेशन में मध्य प्रदेश के इंदौर के एक हॉस्पिटल से पकड़ा गया. वो अपने भाई से मिलने इंदौर गया था, जिसका मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा था.
ठाकर 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को टारगेट करके की गई फायरिंग की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया 11वां व्यक्ति है. पुलिस को शक है कि उसने हमले में इस्तेमाल किए गए देसी हथियार, या कट्टा सप्लाई किए थे. जांच करने वालों को ये भी शक है कि उसने शूटरों को लॉजिस्टिक, ऑपरेशनल और फाइनेंशियल मदद दी थी. ठाकर हरियाणा के सोनीपत से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है.
जांचकर्ता के मुताबिक, वह उस गैंग नेटवर्क से जुड़े हैंडलर्स के संपर्क में था, जिस पर हमले की प्लानिंग करने का शक था.
