Headlines

टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य


Tarot Rashifal 13 October 2026: अक्तूबर महीने का यह मंगलवार सभी 12 राशियों के लिए भाग्य के सहयोग, विदेश यात्रा के अवसर, विवाह के संयोग और वित्तीय मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज  तुला राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ और व्यापार में मुनाफा मिलेगा तथा मिथुन राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, वहीं मकर राशि वालों को वाहन सावधानी से चलाने और सिंह राशि के लोगों को नए काम की शुरुआत में जल्दबाजी न करने की सख्त सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को फिलहाल, अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी होगी. आपको फिलहाल, अपनी इच्छा मजबूत शक्ति रखनी होगी. इसके बिना आपको सफलता नहीं मिलेगी.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है. लेकिन, आपको किसी भी कार्य में प्रमाद करना हानिकारक साबित हो सकता है. आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है. आज आपको अपनी संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है. जिससे आपको मानसिक कष्ट हो सकता है. इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और लंबी यात्रा पर जानें से बचें.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों यदि कुछ नया शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो जल्दबाजी न करें. सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके बाद ही कोई फैसला लें.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं. आपको सलाह है कि सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को अपने भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा. व्यापार और कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहने वाला है. पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे. आपको परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है. आपके विवाह के योग बनेंगे. आज आपकी अपनों से भेट हो सकती है. पढ़ाई लिखाई करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज काम से संबंधित मामलों में व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की जरूरत है. आपको सलाह है कि फिलहाल, अपना मानसिक संतुलन बनाकर रखें. आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगो की आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी. स्वास्थ्य के मामले में यह समय काफी अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है. वाहन ध्यान से चलाएं. आपको चोट आदि लगने की संभावना है.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी आक्रामक रहने वाला है. आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे.

साप्ताहिक लव राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी तकरार? पढ़ें 12 राशियों का हाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *