उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 24 फरवरी तक चलेगी. बोर्ड की ओर से जारी डेट शीट में अलग-अलग तारीखों पर होने वाली विषयों की जानकारी दी गई है. यूपी बोर्ड 2027 की परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएगी. इसमें पहली पारी सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी पारी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 5 फरवरी को पहली पारी में हाई स्कूल के हिंदी और प्रारंभिक हिंदी के पेपर से होगी. इस दिन दूसरी पारी में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद 8 फरवरी से परीक्षाएं आगे बढ़ेगी और 24 फरवरी को कृषि तथा कंप्यूटर, संस्कृत के पेपर के साथ परीक्षाएं समाप्त होगी.
यूपी बोर्ड 10वीं की डेट शीट
परीक्षा तारीख विषय
5 फरवरी, शुक्रवार हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
8 फरवरी, सोमवार सामाजिक विज्ञान
9 फरवरी, मंगलवार मानव विज्ञान
10 फरवरी, बुधवार अंग्रेजी, इलेक्ट्रॉनिक शिल्प
12 फरवरी, शुक्रवार गृह विज्ञान
13 फरवरी, शनिवार गणित
15 फरवरी, सोमवार संस्कृत
16 फरवरी, मंगलवार गुजराती, तमिल, पंजाबी, बंगला, मराठी
17 फरवरी, बुधवार विज्ञान, संगीत वादन
18 फरवरी, गुरुवार कंप्यूटर, सिलाई
19 फरवरी, शुक्रवार वाणिज्य
20 फरवरी, शनिवार उर्दू
22 फरवरी, सोमवार चित्रकला, रंजन कला
23 फरवरी, मंगलवार संगीत गायन, पालि, अरबी, फारसी
24 फरवरी, बुधवार कृषि
यूपी बोर्ड 12वीं की डेट शीट
परीक्षा तारीख विषय
5 फरवरी, शुक्रवार हिंदी, सामान्य हिंदी
8 फरवरी, सोमवार अंग्रेजी
9 फरवरी, मंगलवार काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प आदि, नागरिक शास्त्र
10 फरवरी, बुधवार व्यावसायिक विषय (2 पेपर), इतिहास
12 फरवरी, शुक्रवार जीव विज्ञान, गणित
13 फरवरी, शनिवार शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र
15 फरवरी, सोमवार संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, नृत्य कला, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र
16 फरवरी, मंगलवार कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान, भूगोल
17 फरवरी, बुधवार भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
18 फरवरी, गुरुवार कृषि अभियांत्रिकी, कृषि पशुपालन, चित्रकला, रंगकला
19 फरवरी, शुक्रवार व्यावसायिक विषय (5 पेपर), मानव विज्ञान
20 फरवरी, शनिवार उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, आदि, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
22 फरवरी, सोमवार सामान्य आधारिक विषय, कृषि गणित एवं सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान
23 फरवरी, मंगलवार लेखाशास्त्र, एनसीसी, पालि, अरबी, पारसी
24 फरवरी, बुधवार कंप्यूटर, संस्कृृत
ये भी पढ़ें-इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
51 लाख से ज्यादा उम्मीदवार देंगे परीक्षा
यूपी बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 51 लाख 98 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हाई स्कूल में करीब 27 लाख 74 हजार और इंटरमीडिएट के लगभग 24 लाख 24 हजार विद्यार्थी रजिस्टर्ड है.
ये भी पढ़ें-72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
