Headlines

ट्रंप ने ‘दोस्त’ कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब


अमेरिका के करीबी सहयोगी और दोस्त रहे कनाडा पर भी डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ बम फोड़ दिया है. ट्रेड डील को लेकर हुई बातचीत पर दोनों देश किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके. न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वजह से आज से अमेरिका ने 20 अरब डॉलर से ज्यादा कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. 

दोनों देशों के अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका-कनाडा के बीच कोई समझौता नहीं हो सका है. इसी मामले को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि हाल के हफ्तों में हमने अमेरिका संग कनाडा की स्थिति को दुनिया की सबसे बेहतर डील बनाने की दिशा में काफी प्रोग्रेस किया था. उन्होंने आगे कहा कि ये प्रोग्रेस कनाडा के लोगों के लिए हमारे लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काफी नहीं था. अमेरिकी टैरिफ के जवाब में कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका के नए टैरिफ का डॉलर के बदल डॉलर के हिसाब से जवाब दिया जाएगा.  

क्या बोले अमेरिकी नेता
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने पत्रकारों से कहा कि आज रात कनाडा ने इस सप्ताह की शुरुआत में तय शर्तों के तहत व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने बताया कि अमेरिका ने कनाडा को हमारे बाजार में किसी भी बड़े निर्यातक के मुकाबले सबसे बेहतर शर्तें देने की पेशकश की थी. इसके बावजूद कनाडा की नई मांगों के कारण पिछले कुछ दिनों में बनाई गई एक बैलेंस व्यवस्था बिगड़ गई है.

मार्क कार्नी ने क्या कहा 
जैमीसन ग्रीर के बयान को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका की प्रस्तावित शर्तों में आखिरी समय में किए गए बदलाव अनुचित और आर्थिक रूप से भी काफी नुकसानदेह थे. उन्होंने किसी भी समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की तीखी बयानबाजी के चलते अमेरिका और कनाडा के रिश्ते पहले के मुकाबले काफी कमजोर हुए हैं. दोनों देशों के बीच नाटो रक्षा सहयोग और चीन संग व्यापार जैसे मामलों को लेकर भी आपस में मतभेद रहे हैं. ऐसे में ट्रंप प्रशासन का अब कनाडा पर टैरिफ लगाना दोनों देशों के रिश्तों को और कमजोर करेगा.

ये भी पढ़ें 

अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *