Headlines

ट्रैफिक जाम में फंसा युवक ने बाइक पर ही करने लगा ऑफिस वर्क


भारत के हर शहर में एक ऐसी समस्या है जो समान रुप से देखने को मिलती हैं ट्रैफिक जाम, जिससे हर कोई परेशान रहता हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक जाम में फंसा एक युवक बाइक पर ही लैपटॉप लिए काम करता देखा जा रहा है. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि रोजमर्रा की जिदंगी में काम का प्रेशर कितना ज्यादा होता है?

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के पीछे बैठा धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है. पहली नजर में यह एक सामान्य ट्रैफिक जाम जैसा लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद, युवक अपना बैग खोलता है और लैपटॉप निकालकर वाहनों के चलने का इंतजार किए बगैर काम करना शुरू कर देता है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह क्या काम कर रहा था, लेकिन देखने वालों ने अनुमान लगाया कि वह ईमेल का जवाब दे रहे थे, कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे थे या ऑफिस के लंबित कामों को पूरा कर रहे थे.

इस नजारे को X पर एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया, जिसने कई लोगों के दिलों को छू लिया. कैप्शन- “सिग्नल पर 5 मिनट के ट्रैफिक जाम में फंसे इस आदमी ने बाइक पर बैठे-बैठे अपना लैपटॉप निकाला और काम करना शुरू कर दिया. 8 घंटे काम करने के बाद भी उसे घर जाते समय काम करना पड़ता है. इसका मतलब शायद यही है कि घर पहुँचने के बाद भी वह काम करता रहेगा. भारत में लोग धीरे-धीरे मशीनों में तब्दील होते जा रहे हैं.”

यह भी पढ़े: शराब की दुकान पर अचानक पहुंचा आदमखोर तेंदुआ, सेल्समैन पर कर दिया हमला; देखें वीडियो

लोगों ने दीं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

कई लोगों का मानना था कि यह वीडियो कर्मचारियों पर ऑफिस समय के बाद भी लगातार काम पूरा करने के बढ़ते दबाव को दर्शाता है. एक यूजर ने लिखा कि आजकल लैपटॉप और स्मार्टफोन की वजह से लोग हर समय अपने ऑफिस के काम से जुड़े रहते हैं, इस वजह से ऑफिस का काम और घर की निजी जिंदगी आपस में मिल गई है. ऐसे में लोगों के लिए इन दोनों के बीच फर्क करना मुश्किल हो गया है.  नतीजा यह है कि ऑफिस का समय खत्म होने के बाद या छुट्टी के दिन भी लोग पूरी तरह से काम से दूरी नहीं बना पाते और न ही खुलकर आराम कर पाते हैं.

वहीं कुछ लोगों ने उस व्यक्ति के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि हो सकता है कि वह जरूरी काम जल्दी खत्म करने की कोशिश कर रहा हो ताकि घर पहुंचने पर वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता सके. कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो ने एक बहुत बड़ी समस्या को सबके सामने लाया है, आजकल लोगों को नौकरी के लिए बहुत दूर तक का सफर करना पड़ता है और उनकी नौकरी भी बहुत थका देने वाली होती है.  इस वजह से काम के बाद उनके पास खुद के आराम और परिवार के लिए या सोने के लिए बहुत ही कम समय बच पाता है. 

यह भी पढ़े: ‘बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने’ रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी- वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *