स्टार प्लस के चर्चित शो ‘ओ हमनवा: तुम देना साथ मेरा’ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एबीपी न्यूज को प्राप्त जानकारी के अनुसार शो से एक्ट्रेस तान्या शर्मा ने खुद को दूर कर लिया है. उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है. एक्ट्रेस ने ये शो क्यों छोड़ा है. इसकी वजह भी सामने आ चुकी है.
तान्या शर्मा ने शो को कहा अलविदा
30 वर्षीय तान्या शर्मा ‘ओ हमनवा: तुम देना साथ मेरा’ में सपोर्टिंग रोल निभाते हुए नजर आई हैं. हालांकि अब वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं. बता दें कि तान्या इस पॉपुलर सीरियल में इरा के किरदार में नजर आती थीं. वहीं सीरयल में लीड रोल में शब्बीर अहलूवालिया और श्रीति झा की जोड़ी नजर आती है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. इसे स्टूडियो LSD द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. स्टार प्लस पर आने वाले ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा की शुरुआत अप्रैल 2026 में हुई थी.
ये भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ को बड़ा झटका, एक हफ्ते में सिनेमाघरों से हटा इंग्लिश वर्जन
तान्या ने क्यों बनाई शो से दूरी?
तान्या शर्मा के शो से दूर होने की वजह का भी खुलासा हो गया है. शो में एक्ट्रेस को ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिल रहा था और इस वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया. इसके अलावा एक वजह ये भी है कि शो की टाइम लाइन में भी बदलाव कर दिया गया था. शो छोड़ने के बाद तान्या ने iwmbuzz से बात की और अपने फैसले को लेकर कहा, ‘हां, मैंने शो छोड़ दिया है. यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था.’
इस एक्ट्रेस की हुए इन्ट्री
मेकर्स को तान्या का रिप्लेसमेंट भी मिल गया है. iwmbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक शो में तान्या की जगह एक्ट्रेस ऐश्वर्या राज भकुनी ने ले ली है. वो शो में निगेटिव रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी. क्योंकि तान्या भी इसमें निगेटिव रोल में ही थीं.
कौन हैं तान्या शर्मा?
30 वर्षीय तान्या शर्मा टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है. दिल्ली में जन्मीं तान्या ‘ससुराल सिमर का 2’ और ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे पॉपुलर सीरिल्स में अहम किरदार निभा चुकी हैं. तान्या शर्मा की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर इस टीवी हसीना को 34 लाख लोग फॉलो करते हैं.
ये भी पढ़ें: अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने टॉपलेस होकर कराया फोटोशूट, तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग
Input By : कलीम सलमानी
