Headlines

‘तारक मेहता’ में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?


सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैंस के मोस्ट फेवरेट शोज में से एक है. शो 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. 28 जुलाई को शो को 18 साल पूरे हुए. मेकर असित मोदी ने टीम क साथ मिलकर इसका जश्न भी मनाया. वहीं शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि सोसायटी का रेनोवेशन हुआ है. अब गोकुलधाम सोसायटी नए अवतार में दिखेगी. 

इसी बीच शो क मेकर असित मोदी ने एक सरप्राइज भी दे दिया है.

शो में होगी ‘टॉम हॉलैंड’ की एंट्री?  

सोसायटी की मुंह दिखाई पर असित मोदी आकर गोकुलधाम वालों को सरप्राइज देते हैं. इसी के साथ वो बताते हैं कि स्पाइडर मैन आने वाला है. असित मोदी कहते हैं- जमीन से वो जब आसमान की तरफ छलांग लगाता है तो उसके करतब देख तो वक्त भी ठहर जाता है. इस दौरान स्पाइडर मैन को दिखाया जाता है. ये सुनकर सभी बहुत खुश हो जाते हैं. 

बता दें कि स्पाइडर मैन शो में फिल्म ‘स्पाइडर: मैन ब्रांड न्यू डे’ के प्रमोशन के लिए आएगा. हालांकि, ये अभी तक कंफर्म नहीं है कि फिल्म में स्पाइडर मैन का रोल निभाने वाले एक्टर टॉम हॉलैंड शो में दिखेंगे या नहीं. 

ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की ‘पेद्दी’, जानें- कहां देखें?

शो में दया को मिस कर रहे फैंस

हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा है. फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. फैंस टॉम हॉलैंड को शो में देखना चाहते हैं. हालांकि, वहीं फैंस दया भाभी के न आने पर दुखी भी है. एक यूजर न लिखा- इसे ला सकते हैं तो दया को क्यों नहीं. वहीं एक नेे लिखा- दया भाभी कब आएगी.

‘राम’ बन छाए रणबीर, ‘रावण’ बने यश ने लूटी महफिल, ‘रामायण’ में कौन निभा रहा कौन सा किरदार? 

तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?

शो में दया भाभी का रोल दिशा वकानी निभा ने निभाया. दया के रोल में दिशा ने फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. हालांकि, वो शो में लंबे समय से नहीं हैं. सितंबर 2017 से वो मैटरनिटी लीव पर गई थीं और 2018 से वो शो में नजर नहीं आ रही हैं. दया को शो में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. दिशा वकानी अब दो बच्चों की मां बन गई हैं. 

शो की बात करें तो इसमें जेठालाल, आत्माराम भिड़, डॉक्टर हंसराज हाथी, रोशन सिंह सोढ़ी, कृष्णन अय्यर, पोपटलाल और रत्न जैसे स्टार्स हैं. शो में एक सोसायटी दिखाई गई है, जिसमें हर धर्म-जाति के लोग मिलजुलकर रहते हैं. सभी हर मुश्किल वक्त में एक-दूसर के साथ खड़े होते हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *