- CJP ने CEC ज्ञानेश के विरोध में प्रदर्शन बुलाया।
- मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इंकार किया।
- CJP ने अनुमति न मिली तो जेल भरो का ऐलान।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चुनाव आयोग (ECI) और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवादों को लेकर महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए अनुमति न दिए जाने के बाद बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अगर हमें गांधी जयंती के दिन विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई, तो फिर हम जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे.
CJP ने X पोस्ट में क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार (27 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्ट में महात्मा गांधी की तस्वीर साझा की और पोस्ट में लिखा, ‘जरूरी सूचना! मुंबई पुलिस ने हमें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है. मतदान करने के अधिकार के बाद अब हमसे विरोध जताने का अधिकार भी छीना जा रहा है.’
🚨IMPORTANT UPDATE
Mumbai Police has denied permission for our peaceful protest.
After our ‘RIGHT TO VOTE’, we’re now being robbed of our ‘RIGHT TO PROTEST’ too.
If denied permission, this Gandhi Jayanti, on the path of Mahatma Gandhi, CJP will start a Jail Bharo Andolan! pic.twitter.com/baywq1LJCh
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) September 27, 2026
CJP ने कहा, ‘अगर हमें इस गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए अनुमति नहीं दी गई, तो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी.’
आवाज को दबाने के लिए ऐसे हथकंडों का इस्तेमाल अस्वीकार्य- अभिजीत
Mumbai Police has also denied permission for our protest on 2nd October.
Such tactics to suppress citizens’ voices are unacceptable. If we are denied the right to protest, CJP will launch a Jail Bharo Andolan in Mumbai on Gandhi Jayanti.#SaveDemocracy
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) September 27, 2026
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस मामले को लेकर अपने निजी X अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में कहा, ‘मुंबई पुलिस ने हमारे विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है. नागरिकों की आवाज को दबाने के लिए इस तरह के हथकंडों का इस्तेमाल पूरी तरह से अस्वीकार्य है.’
अभिजीत ने मुंबई से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत का किया था आह्वान
इससे पहले शुक्रवार (25 सितंबर, 2026) को सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा था, ‘अगर कल (शनिवार – 26 सितंबर) तक मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया, तो कॉकरोच जनता पार्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर मुंबई से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करेगी और इसे विरोध प्रदर्शन को हम देश के हर एक शहर तक लेकर जाएंगे. आइए, इस गांधी जयंती पर लोकतंत्र को बचाने की शपथ लें.’
यह भी पढ़ेंः थप्पड़ कांड पर भड़के राहुल गांधी, बोले – ‘ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि…’
