Headlines

हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन


असम पुलिस ने रविवार (27 सितंबर, 2026) को रात कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनके अन्य सदस्यों को हिरासत से मुक्त कर दिया है. हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पहला रिएक्शन शेयर किया है. आशुतोष ने कहा, ‘असम पुलिस की तरफ से की गई अवैध हिरासत आखिरकार खत्म हो गई है. हमने पुलिस से कहा है कि वे हमें वहीं छोड़ें, जहां से हमें शुरुआत में अवैध रूप से उठाया गया था.’ 

उन्होंने कहा, ‘मैं सचिवालय के सामने चौधरी टीला, जहां से हमें हिरासत में लिया गया था, वहीं से अपनी बात रखूंगा. जय आई अकोम!’ 

हिरासत से पहले असम के CM को लेकर आशुतोष ने क्या कहा था? 

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने रविवार (27 सितंबर, 2026) को गुवाहाटी में असम पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए जाने के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, ‘असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा डर गए हैं कि अगर हमने असम के स्कूलों की सच्चाई हमने दिखा दी, तो देशभर के लोगों को पता चल जाएगा कि यहां के स्कूलों की हालत क्या है. वो डर गए हैं कि किस तरह से काजीरंगा में हमारे लोगों का हक छीना जा रहा है. किस तरह से जल, जंगल और जमीन छीनकर इनके कॉर्पोरेट्स को दी जा रही है, वो डर गए हैं, लेकिन हम हिमंत बिस्वा सरमा से डरने वाले नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘हमें पता है कि असम में किस तरह से मैन मेड फ्ल्ड (बाढ़) का निर्माण किया गया और सैंकड़ों लोगों ने अपनी जान गवां दी. हमें पता है कि असम विधानसभा चुनाव में उन्होंने किस तरह से विधानसभों की बॉउंड्रीज रिड्रॉ की. एक गांव में तीन अलग-अलग विधानसभाओं के जाकर लोगों ने सिर्फ इसलिए वोट डाला है, ताकि आप चुनावों में धांधली करके जीत जाएं, लेकिन हम डरने वाले लोग नहीं हैं.’

इसके अलावा, एक अन्य वीडियो पोस्ट में सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा, ‘हिमंत बिस्वा सरमा यहां के लोगों से डर गए हैं. हम इनके स्कूलों की हकीकत देश की जनता के सामने लाना चाहते हैं, इसलिए हिमंत बिस्वा सरमा डर गए हैं. हम काजीरंगा की सच्चाई लोगों के सामने लाना चाहते हैं. हम असम बाढ़, जो इंसानों का बनाया हुआ है, उसकी सच्चाई लोगों के सामने लाना चाहते हैं, इसलिए हिमंत बिस्वा सरमा डर गए हैं.’ 

यह भी पढ़ेंः ‘…तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे’, CJP का बड़ा ऐलान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *