Headlines

दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, कई हिस्सों में झमाझम बारिश


दिल्ली के मौसम में शनिवार (02 मई) को अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला. राष्ट्रीय राजधानी के आरके पुरम समेत कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. जिसके बाद यहां मौसम सुहाना हो गया. भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 3 और 4 मई को क्षेत्र में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव हो रहा है, जिसका असर पहाड़ों पर बर्फबारी के रूप में और मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी के रूप में दिखाई दे रहा है. 

2 मई को कितना रहा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक 2 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहा. आईएएनएस के मुताबिक 3 मई को तापमान में गिरावट के संकेत मिले हैं, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली की ‘स्मैक क्वीन’ पर पुलिस का शिकंजा, करोड़ों की हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में 3 मई को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 3 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि 3 मई की दोपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और ठनका गिरने की भी आशंका है. 

4 और 5 मई को भी हो सकती है बारिश

इसी तरह 4 मई को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं. 5 मई को भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी की संभावना जताई है, हालांकि इस दिन किसी तरह के अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है. तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है.

दिल्ली: फोन कॉल से खुला राज, फल वाला बन पुलिस ने चोर को दबोचा, लाखों के जेवर बरामद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *