दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व ने बड़ा एक्शन लेते हुए हितेंद्र त्यागी को उत्तर-पूर्वी जिले के महामंत्री पद से हटा दिया है. बताया जा रहा है कि हितेंद्र त्यागी के खिलाफ दुर्व्यवहार की कई शिकायतें मिल रही थीं. हाल-फिलहाल में ही तीन ऐसी शिकायतों के चलते बीजेपी लीडरशिप ने यह कदम उठाया और उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया.
यह कार्रवाई दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के निर्देश पर अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद की गई. उनकी जगह पर अब सत्यदेव चौधरी को उत्तर-पूर्वी जिले का नया जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है.
