बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा आज किसी पहचान मोहताज नहीं हैं. वो अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं. क्रिस्टल को पिछली बार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में देखा गया था. उन्होंने इस फिल्म के हिट सॉन्ग ‘शरारत’ में जोरदार डांस किया है. अब क्रिस्टल अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है.
‘देसी ब्लिंग’ के कंटेस्टेंट एपी के साथ रिश्ते में क्रिस्टल डिसूजा?
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर और पैपराजी वरिंदर चावला के अनुसार, क्रिस्टल डिसूजा नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के कंटेस्टेंट एपी को डेट कर रही हैं. दोनों के बीच अफेयर और डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस चर्चा की शुरुआत तब हुई, जब वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन आमिर खान ने एक इवेंट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
क्रिस्टल डिसूजा को Kiss करते दिखे एपी
सोशल मीडिया पर क्रिस्टल डिसूजा और एपी का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एपी अपने दोस्तों के बीच क्रिस्टल को कसकर पकड़े नजर आ रहे हैं और उन्हें किस करते भी दिखाई दिए. इस दौरान क्रिस्टल भी काफी खुश नजर आईं. हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है.
चर्चा में रही क्रिस्टल डिसूजा की लव लाइफ
क्रिस्टल डिसूजा की लव लाइफ अक्सर ही चर्चा में रही है. सबसे पहले उनका नाम टीवी एक्टर करण टैकर के साथ जुड़ा था. दोनों के अफेयर की खबरें ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ शो के दौरान से शुरू हुई थीं. हालांकि, बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद क्रिस्टल का नाम मुंबई के एक मशहूर रेस्तरां मालिक गुलाम गौस दीवानी के साथ जुड़ा. दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. इसके अलावा क्रिस्टल का नाम ऋत्विक धनजानी के साथ भी जुड़ चुका है.
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पंड्या को लोगों ने कहा ‘कालू’ तो क्रिस्टल डीसूजा दिया उसका करारा जवाब
