Headlines

नीतीश कुमार की राह पर निशांत! बिहार में कब से यात्रा पर निकलेंगे खुद बता दी तारीख


पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए ऐक्शन मोड में आ गए हैं. कई दिनों से चर्चा थी कि वे बिहार यात्रा (Bihar Tour) पर निकलेंगे. अब इस यात्रा की तारीख सामने आ गई है. निशांत कुमार ने मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को मीडिया से बातचीत में खुद इसके बारे में बताया.

निशांत कुमार ने कहा, “यात्रा के बारे में बातचीत हो रही है. तीन मई से यात्रा होगी. संजय अंकल (संजय झा, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) और पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर तय करेंगे वो आपको (मीडिया) बताएंगे.” 

इस दौरान कुछ पत्रकारों ने सवाल किया कि राहुल गांधी ने कहा है कि नीतीश कुमार कंप्रोमाइज्ड हो गए, इस पर निशांत ने कुछ नहीं कहा. बता दें कि नीतीश कुमार भी बिहार में अलग-अलग नाम से यात्रा कर चुके हैं. चुनाव के पहले भी उन्होंने समृद्धि यात्रा की थी. अब पिता की राह पर निशांत कुमार चल रहे हैं.

यह भी फढ़ें- CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, ‘हमने लगातार कहा है कि…’

काफी एक्टिव हैं निशांत कुमार

निशांत कुमार को पार्टी (जेडीयू) के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने साफ कहा है कि वे पार्टी और संगठन के लिए काम करना चाहते हैं. इन्हीं वजहों को रखते हुए वे नई सरकार में शामिल तक नहीं हुए. लगातार पार्टी दफ्तर जा रहे हैं. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि निशांत कुमार पार्टी के लिए काफी एक्टिव होकर काम कर रहे हैं.

अभी हाल ही में उन्होंने प्रदेश कार्यालय में पार्टी के भागलपुर एवं पूर्णिया प्रमंडल के तहत आने वाले जिलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी. संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई थी.

इस बैठक में पूर्णिया एवं भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत किशनगंज, पूर्णिया, पूर्णिया नगर, कटिहार, कटिहार नगर, अररिया, भागलपुर, भागलपुर नगर एवं बांका जिलों में संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दृष्टि से निशांत कुमार ने संवाद किया. निशांत ने जेडीयू कार्यकर्ताओं से समन्वय एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपील भी की.

यह भी फढ़ें- पटना में गर्मी को देखते हुए फिर बदली गई स्कूलों की टाइमिंग, DM का ऑर्डर जारी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *