शादी में आपने दूल्हा दुल्हन के डांस तो अक्सर देखे होंगे, लेकिन क्या कभी किसी दूल्हे को इतना इमोशनल होते हुए देखा है कि वो दुल्हन को देखकर ये तक भूल जाए कि उसका वजूद क्या है और उसे डांस किस गाने पर करना चाहिए. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक दूल्हा, अपनी दुल्हन को देखकर इस कदर दीवाना हुआ कि जिस गाने पर दु्ल्हन को डांस करना चाहिए था उस पर खुद ही इमोशनल होकर नाचने लगा. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
दुल्हन को देख बेकाबू हुआ दूल्हा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा जब अपनी दुल्हन को देखता है तो इस कदर दीवाना हो गया है मानों सालों से इसी पल का इंतजार कर रहा था. आमतौर पर दूल्हे के लिए दुल्हन डांस करती है लेकिन यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर उस वक्त डांस करने लगा जब गाना और मौका दोनों दुल्हन के लिए लगाया गया था.
लेडीज सॉन्ग पर जोश जोश में खूब नाचा
हुआ यूं कि जैसे ही दुल्हन दूल्हे के सामने आई वैसे ही गाना बजा “साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में”. बस ये गाना सुनकर और अपनी दुल्हन को देखकर दूल्हा इतना इमोशनल हुआ कि आव देखा ना ताव उसने डांस करना शुरू कर दिया. कुछ देर तक तो दुल्हन को समझ ही नहीं आया कि ये हो क्या रहा है, लेकिन दूल्हा अपने जोश में गाने की धुन पर थिरकता रहा और अंत में उसने रोते हुए अपनी दुल्हन को गले लगा लिया, जिसके बाद वक्त, जज्बात और हालात तीनों एक साथ पलट गए.
यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
यूजर्स बोले, बारात कभी भी वापस जा सकती है
वीडियो को umashanker.baghel नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई नीले ड्रम से बचकर रहना. एक और यूजर ने लिखा…बारात कभी भी वापस जा सकती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस वजह से मैं किसी शादी में नहीं जाता हूं.
यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल
