पवार सांसदों की PM मोदी से मुलाकात पर बोलीं राणा, ‘ये कोई बुरी बात नहीं’


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शरद गुट के सभी 8 सांसद आज सोमवार (10 अगस्त) को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात को लेकर सियासी बयानबाजी देखने को मिल रही है. हर कोई कयास लगा रहा है कि शरद गुट महाराष्ट्र में कोई खेल कर सकता है, जिससे महाविकास आघाड़ी को बड़ा झटका लग सकता है.  

इस बीच महाराष्ट्र बीजेपी नेत्री  नवनीत राणा इस मुलाकात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के विकास के लिए अगर शरद पवार के सांसद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर रहे हैं तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है. 

रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

नवनीत राणा ने कहा- इसमें कोई बुरी बात नहीं

बीजेपी नेता नवनीत राणा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “महाराष्ट्र के विकास के लिए अगर शरद पवार जी के सांसद मिल रहे हैं. मुझे लगता है कि वो महाराष्ट्र की और प्रगति के बारे में सोच रहे हैं और इस सोच के साथ पीएम मोदी से मिल रहे हैं तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है.”

इसके बाद इस मुलाकात को लेकर जो कयास लगाये जा रहे उस सवाल पर राणा ने कहा कि कयास तो कुछ भी लगाया जा सकता है. मुझे लगता है कि हर कयास अच्छा ही होगा महाराष्ट्र के विकास के लिए. मुझे लगता है कि अगर वो कुछ सोच भी रहे हैं तो इससे बड़ी अच्छी बात हो नहीं सकती है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर वो महाराष्ट्र के विकास के लिए मिलते हैं पीएम मोदी से, उनसे विनती करते हैं तो अच्छा है. जो आप लोग सोच रहे हैं, वो हो जाये तो ये महाराष्ट्र और उनके क्षेत्र का नसीब होगा.

आज पीएम मोदी से मिलेगा शरद गुट

बता दें कि NCP शरद गुट के सभी 8 सांसद आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे.  इस मुलाकात को लेकर महाविकास आघाड़ी में माहौल गरमाया हुआ है. शिवसेना यूबीटी के चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  ने कहा था कि जिसको संविधान बचाना है, जो संविधान के साथ हैं, वो हमारे साथ रहेंगे. मुझे दूसरों की पार्टी पर नहीं बोलना है.

वहीं, कांग्रेस के सचिन एम. सावंत ने कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा था कि उम्मीद है पार्टी INDIA गठबंधन का रूख मजबूती से रखेंगे. हालांकि, शरद गुट ने साफ किया है कि ये मुलाकात केवल महाराष्ट्र के विकास के मुद्दों को लेकर है. हालांकि. राजनीति में कब क्या हो कोई नहीं जानता. ऐसे में महाराष्ट्र की राजनीति में कोई उलटफेर होता है तो इसमें किसी को हैरानी नहीं होगी. 

PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता…

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *