Headlines

TV Serial Spoilers: राही-प्रेम के कैफे में होगी इन्वेस्टर की एंट्री, मुरली पर फूटा सिद्धू का गुस्सा


टीवी के पॉपुलर शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शकों को एक से बढ़कर एक ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहीं गणेश जन्मोत्सव के बीच नए इन्वेस्टर की एंट्री होगी, तो कहीं रिश्तों में बढ़ती गलतफहमियां कहानी को नया मोड़ देंगी. वहीं, कुछ शोज में साजिश, झगड़े और इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं पॉपुलर टीवी सीरियल्स में आगे क्या कुछ खास होने वाला है.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में शाह परिवार में गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दौरान अनुपमा गणेश जी की कथा सुनाएंगी, वहीं परिवार के सदस्य नाटक के जरिए इस खास मौके को और यादगार बनाएंगे. दूसरी तरफ, राही और प्रेम अपने कैफे को एक्सपैंड करने की तैयारी में जुटे हैं. इसी बीच दिल्ली की बड़ी कंपनी ‘आरवी एंड भानुशाली इंडस्ट्रीज’ उनके कैफे में इन्वेस्ट करने में दिलचस्पी दिखाएगी. राही इन्वेस्टर की प्रोफाइल देखकर काफी इंप्रेस होगी और मीटिंग के लिए अपना प्रपोजल तैयार करेगी. वहीं, ईशान और बंकू के बीच अनबन और ईशानी के करियर को लेकर बढ़ती गलतफहमियां परिवार का माहौल बिगाड़ सकती हैं.

‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में प्रभात के एक्सीडेंट के बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. वसुधा, चंद्रिका से बिरजू, लाजवंती और फूल को वापस घर लाने की गुजारिश करेगी, लेकिन चंद्रिका उसकी बात मानने से इनकार कर देगी. वहीं, गुरु जी चंद्रिका को बताएंगे कि प्रभात की जान बचाने के लिए चौहान परिवार पर मंडरा रहे श्राप को खत्म करना होगा और तेजन-बिरजू के बीच की नफरत मिटानी होगी. गुरु जी ये भी खुलासा करेंगे कि वसुधा को पहले से पता था कि बिरजू का परिवार ही प्रभात की जान बचाने और उसकी कुंडली दोष दूर करने की चाबी है. ये सच जानकर चंद्रिका के होश उड़ जाएंगे. 

ये भी पढ़ें:- ‘हुंकार’ की स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह ने लूटी लाइमलाइट, फातिमा-अनीत पड्डा ने बिखेरा जलवा

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. सिद्धू का गुस्सा मुरली पर फूटेगा और दोनों के बीच तीखी बहस होगी, जिससे घर का माहौल खराब हो जाएगा. वहीं, दूसरी तरफ स्नेहा परिस्थितियों से परेशान होकर अपना रौद्र रूप दिखाएगी. स्नेहा का ये आक्रामक अंदाज कहानी में नया मोड़ लेकर आएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि स्नेहा के इस बदले हुए रूप का परिवार पर क्या असर पड़ता है.

‘तुम से तुम तक’
टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. अनु और आर्यवर्धन की बॉन्डिंग वाली रील सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगी, जिससे उनकी कैब सर्विस को भी काफी फायदा मिलेगा. दोनों की बढ़ती नजदीकियां और कामयाबी देखकर मीरा परेशान हो जाएगी और उनके रास्ते में मुश्किलें खड़ी करने के लिए नई साजिश रचेगी. वहीं, मानसी अपनी साजिश के लिए अनु से माफी मांगेगी, लेकिन उसका फेक मिसकैरेज ड्रामा सामने आने से हर्ष का गुस्सा भड़क सकता है. दूसरी तरफ, हर्षवर्धन की अचानक तबीयत बिगड़ जाएगी, जिसके बाद अनु और आर्यवर्धन उसे अस्पताल लेकर दौड़ेंगे.

ये भी पढ़ें:- Video: ‘तुम मेरे लिए बहुत खास हो…’, तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर परिणीति चोपड़ा संग रोमांटिक हुए राघव चड्ढा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *