Headlines

प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर


साइबर सिटी गुरुग्राम का नगर निगम कमिश्नर एक बार फिर प्रदीप दहिया को बनाया दिया गया है. गुरुवार को उनका ट्रांसफर कर दिया था, वहीं शुक्रवार (7 अगस्त) को उन्हें फिर से कमिश्नर बना दिया गया है. 

गुरुवार को प्रदीप दहिया का ट्रांसफर गुरुग्राम से रोहतक कर दिया गया था. दरअसल, गुरुग्राम में हो रहे जल भराव का समाधान ना किए जाने को लेकर नगर निगम कमिश्नर का तबादला किया गया था, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही दोबारा से गुरुग्राम के नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया को लगाया गया है.

बता दें कि शहर में जल भराव को लेकर नगर निगम कमिश्नर रडार पर थे,  जल भराव नहीं हुआ खत्म तो हरियाणा सरकार ने नगर निगम कमिश्नर का ट्रांसफर कर दिया था. वहीं लगातार जल भराव से हरियाणा सरकार की किरकिरी हो रही थी. हरियाणा सरकार ने अपनी साख बचाने के लिए नगर निगम कमिश्नर का ट्रांसफर कर दिया था. हालांकि अब उन्हें फिर से वहीं लगा दिया गया है.

जलभराव से लोग परेशान

बता दें कि गुरुग्राम में शुक्रवार को भी बारिश के चलते शहर में जलभराव और जाम देखने को मिला. एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर भी पानी भर गया. इसके अलावा सिग्नेचर टावर के पास एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर वाहनों के जलभराव से गुजरना पड़ा.  जलभराव को लेकर वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. एक्सप्रेसवे को सर्विस लेन पर पानी भरने की वजह से वाहनों का भारी जाम लग गया है.

द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर भरा पानी

900 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर पानी भर गया जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. गुरुग्राम का पॉश इलाके सेक्टर 15 भी पानी में डूब गया. वहीं गुरुग्राम के बस स्टैंड अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने की वजह से अंडरपास में बेरिकेड लगाकर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *