सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज दर्जनों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर दिल दहल जाता है और लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. हाल ही में कर्नाटक के एक हाईवे से एक ऐसा ही सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में एक शख्स अपनी दोपहिया गाड़ी के पीछे लोहे की जालीदार टोकरी बनाकर उसमें मासूम बच्चों को इस तरह ठूंसकर ले जाता दिख रहा है, जैसे कोई मुर्गियों को मंडी ले जा रहा हो. इस खौफनाक सफर को देखकर सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया है.
मुर्गियों की तरह लोहे के पिंजरे में बंद मिले 5 मासूम
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स टीवीएस एक्सएल (TVS XL) मोपेड चला रहा है. उसने अपनी बाइक के पिछले हिस्से में एक बड़ा सा लोहे का जालीदार ढांचा (बास्केट) बनवा रखा है. इस लोहे के ढांचे में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे पांच बच्चे भरे हुए हैं. इतना ही नहीं, एक छठा बच्चा बाइक सवार के आगे बैठा हुआ नजर आ रहा है. गाड़ी चलाने वाले शख्स ने खुद तो अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन रखा है, लेकिन लोहे के पिंजरे में बंद बच्चों के पास सुरक्षा का कोई जरिया नहीं है.
Last night on the Mysuru–Nanjangud Road: a man carrying five children on a TVS XL two-wheeler, as if transporting a load of chickens.
It was Sunday, a busy weekend, and the Ooty main road. Is anyone concerned about the safety of these children?
Vehicle No.: KA 09 JU 1459… pic.twitter.com/Arv77HDFLa
— ಸನಾತನ (सनातन) (@sanatan_kannada) September 21, 2026
मैसूर-नंजनगुड रोड का मामला, बिना सुरक्षा फर्राटा भरती बाइक
यह सनसनीखेज दावा ‘सनातन कन्नड़’ नाम के एक एक्स हैंडल से किया गया है. यूजर के मुताबिक यह वीडियो मैसूर-नंजनगुड रोड का है, जो ऊटी जाने वाला मुख्य मार्ग है. रविवार का दिन होने के कारण हाईवे पर भारी ट्रैफिक था और गाड़ियां तेज रफ्तार में दौड़ रही थीं. इतने खतरनाक और व्यस्त रास्ते पर यह शख्स बच्चों की जान जोखिम में डालकर बिना किसी डर के बाइक दौड़ा रहा था. न तो बच्चों ने कोई हेलमेट पहना था और न ही उस लोहे के ढांचे में गिरने से बचने का कोई सुरक्षित इंतजाम था.
यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, लोगों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड हुआ, देखते ही देखते वायरल हो गया. यूजर्स इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत को देखकर भड़क उठे हैं और बाइक सवार पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह गाड़ी सिर्फ दो लोगों के बैठने के लिए बनी है, इस तरह बच्चों को लादना न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि यातायात नियमों का सरेआम उल्लंघन है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हाईवे पर पहले से ही लेन अनुशासन नहीं रहता, ऐसे में यह शख्स मासूमों की जान से सीधे खेल रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है, लेकिन लोग आरोपी चालक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया
