Headlines

बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़ने लगी गाड़ी, अंदर से हुई लॉक, इस शख्स ने बताई वजह


हाल ही में लुधियाना में MG Windsor EV का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक सफेद रंग की Windsor EV सड़क पर बिना ड्राइवर के आगे बढ़ती नजर आई. कार सड़क किनारे मौजूद रेहड़ियों से टकराती हुई आगे बढ़ी और इस दौरान कार का मालिक उसके साथ-साथ दौड़कर लोगों को रास्ते से हटने के लिए कहता दिखाई दिया.

इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने इसे कार के ‘सेल्फ-ड्राइव’ करने की घटना बताया. हालांकि, अब सामने आई जानकारी के मुताबिक मामला किसी ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम के कार को अपने आप चलाने का नहीं, बल्कि कार के Drive मोड और Creep Mode से जुड़ा हो सकता है.

क्या होता है Creep Mode?

  • Creep Mode को आसान भाषा में समझें तो जब ऑटोमैटिक कार Drive या Reverse मोड में होती है और ड्राइवर ब्रेक से पैर हटा देता है तो कार बिना एक्सीलेरेटर दबाए बहुत स्लो स्पीड से आगे या पीछे बढ़ सकती है. यह सामान्य ड्राइविंग फीचर है और पार्किंग या ट्रैफिक में धीरे-धीरे कार को आगे बढ़ाने में मदद करता है. MG Windsor के डॉक्यूमेंट्स में भी Creep Function के बारे में  है, जिसके तहत कुछ कंडीशन में Drive या Reverse मोड में कार बिना एक्सीलेरेटर दबाए स्लो स्पीड से चल सकती है.
  • Cartoq की रिपोर्ट के मुताबिक, MG Windsor EV के एक दूसरे मालिक ने इस घटना की वजह के बारे में बताया है. इसके मुताबिक, Windsor में ड्राइवर की सीट बेल्ट और कार के ड्राइविंग स्टेटस का महत्व है.
  • आम तौर पर जब कार Drive मोड में होती है और ड्राइवर गाड़ी से बाहर निकलता है, तो कुछ हालातों में कार Park मोड में चली जाती है. लेकिन अगर सीट बेल्ट पहले से लगी हुई हो और उसे खोला न जाए तो कार का सिस्टम यह मान सकता है कि ड्राइवर अभी भी सीट पर मौजूद है.
  • इसके साथ ही एक आम आदत की ओर भी ध्यान दिलाया गया है. कई लोग सीट बेल्ट की चेतावनी की आवाज बंद करने के लिए सीट बेल्ट को अपने शरीर पर लगाने की बजाय उसे पीछे से खींचकर लॉक कर देते हैं और फिर उस पर बैठ जाते हैं. देखने में सीट खाली लग सकती है, लेकिन सेंसर के हिसाब से सीट बेल्ट लगी रहती है. ऐसी हालत में कार के सिस्टम को यह संकेत मिल सकता है कि ड्राइवर की सीट पर शख्स मौजूद है.
  • यहां एक जरूरी अंतर समझना जरूरी है. कार का अपने आप स्लो स्पीड से आगे बढ़ना और उसका सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम के जरिए सड़क पर खुद दिशा तय करना दो अलग-अलग चीजें हैं. MG Windsor के कुछ मौजूदा वेरिएंट में Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कार बिना ड्राइवर के पूरी तरह खुद चल सकती है. कंपनी की वेबसाइट भी Level-2 सिस्टम को ड्राइविंग में acceleration, braking और steering assistance देने वाली तकनीक के रूप में बताती है.

ड्राइवरों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?

  • इस घटना से कार चलाने वालों के लिए एक जरूरी सबक भी मिलता है. अगर कार ऑटोमैटिक या इलेक्ट्रिक है, तो उसे छोड़कर बाहर निकलने से पहले केवल सीट बेल्ट या दरवाजे पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कार को पूरी तरह Park मोड में डालना और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक लगाना जरूरी है.
  • MG Windsor के मैनुअल में भी ड्राइवर के सीट से बाहर निकलने की हालत में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक लगाने या Park/Neutral स्थिति चुनने से संबंधित निर्देश दिए गए हैं.
  • सीट बेल्ट की चेतावनी बंद करने के लिए उसे पीछे से लगाकर उस पर बैठने की आदत भी नहीं रखनी चाहिए. सीट बेल्ट का इस्तेमाल हमेशा सही तरीके से करना चाहिए, यानी उसे शरीर के सामने लगाकर ही ड्राइव करना चाहिए. MG Windsor के मैनुअल में भी ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट लगाने की स्पष्ट चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें:-

कार-बाइक मालिक सावधान, Insurance नहीं तो Fuel नहीं मिलेगा 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *