Headlines

बिहार: किंग कोबरा को ‘स्नेक लेडी’ ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा


सैकड़ों वैषैलों सांपों का रेस्क्यू करने वाली महिला स्नेक कैचर जानकी देवी इस बार किंग कोबरा का शिकार हो गई हैं. मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का है. वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के बिसहा गांव में बीते बुधवार (15 जुलाई, 2026) को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुनिलाल तिवारी के घर में करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा निकल आया. सांप को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए. आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

…और सांप का रेस्क्यू करने पहुंचीं जानकी देवी

करीब 10 फीट के किंग कोबरा के रेस्क्यू के लिए बिसहा गांव की ही जानकी देवी को बुलाया गया. सूचना मिलते ही वे पहुंचीं और उन्होंने काफी सावधानी के साथ किंग कोबरा का रेस्क्यू किया और फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. किंग कोबरा को पकड़ने के लिए जब जानकी देवी मुनिलाल तिवारी के घर पहुंचीं तो सांप कोने में बैठा था.

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, ‘स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…’

किंग कोबरा ने महिला को रेस्क्यू के दौरान डसा

किंग कोबरा के रेस्क्यू की जो तस्वीर सामने आई है उसमें दिख रहा कि जानकारी देवी ने बदन पर सांप को लपेटा है. इस रेस्क्यू के दौरान किंग कोबरा ने जानकी देवी को डस लिया. इसके बाद नेपाल के त्रिवेणी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया. अभी उनकी हालत ठीक है. बताया गया कि इसके पहले भी करीब चार बार जानकी देवी को सांप काट चुका है. इस बार वे किंग कोबरा की शिकार हुई हैं.

बताया जाता है कि बरसात के मौसम और नेपाल से आने वाली पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण वाल्मीकिनगर और आसपास के रिहायशी इलाकों में अक्सर सांप और अन्य वन्यजीव निकल आते हैं. ऐसे में वन विभाग और स्थानीय लोग भी सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं.

जानकी देवी अपने इलाके में स्नेक लेडी के नाम से मशहूर हैं. एक तरफ वे सांप से लोगों को बचाती हैं तो दूसरी ओर सांपों को भी सुरक्षित जंगल में छोड़ देती हैं. उनके प्रयास की लोग सराहना करते हैं. इस काम के लिए एक बार फिर क्षेत्र में उनकी चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- ‘उर्दू…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *