Headlines

बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगाया बैन


पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है, जिसने ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद दासुन शनाका पर एक साल का बैन लगा दिया है. यह मामला PSL 2026 से जुड़ा है, जिसमें श्रीलंकाई क्रिकेटर दासुन शनाका लाहौर कलंदर्स के लिए खेलने वाले थे, लेकिन उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले ही IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को जॉइन कर लिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा जारी आधिकारी स्टेटमेंट में कहा गया कि शनाका ने प्लेयर रजिस्ट्रेशन की शर्तें और त्रिपक्षीय समझौते का उल्लंघन किया है. बोर्ड ने कहा कि शनाका द्वारा नाम वापस लेना एग्रीमेंट में लिखी हुई स्वीकार्य शर्तों के अंतर्गत नहीं आता है. इसलिए उन्हें PSL में भाग लेने से एक साल के लिए बैन किया जा रहा है.

IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन चोटिल हो गए थे. उन्हीं के रिप्लेसमेंट के तौर पर राजस्थान टीम ने दासुन शनाका को अपनी टीम में शामिल किया था. स्टेटमेंट में कहा गया कि पाकिस्तान सुपर लीग की अखंडता और विशिष्टता को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में KKR प्लेयर के साथ धोखाधड़ी, 2 साल के बैन पर ब्लेसिंग मुजरबानी ने पूछा जायज सवाल

इससे पहले ब्लेसिंग मुजरबानी पर प्रतिबंध लगाने के लिए PCB विवादों में घिरा हुआ है. मुजरबानी को यह कहकर बैन किया गया था कि उन्होंने समझौते का उल्लंघन करते हुए IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को जॉइन किया था. बता दें कि मुजरबानी PSL 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे. मगर PSL छोड़कर आईपीएल में आने के लिए उनपर 2 साल का बैन लगाया गया है.

इसके जवाब में ब्लेसिंग मुजरबानी की एजेंसी ने स्टेटमेंट जारी करके कहा था कि PCB जिस समझौते की बात कर रहा है, वह कभी हुआ ही नहीं था. ब्लेसिंग मुजरबानी की एजेंसी ने आरोप लगाया था कि इस्लामाबाद यूनाइटेड ने केवल सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट की थी, लेकिन कोइ आधिकारिक समझौता नहीं हुआ था. मुजरबानी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जब कोइ समझौता हुआ ही नहीं तो प्रतिबंध कैसे लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Watch: संजीव गोयनका ने पंजाब के स्टार प्रियांश आर्या को बुलाकर सबको किया हैरान, वीडियो हुआ वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *