Headlines

भारत का हूती के हमलों को लेकर क्या है स्टैंड? मक्का पर जिसने दाग दिया ड्रोन


भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिए, जब उनसे भगोड़े जाकिर नाइक के मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम मलेशियाई पक्ष के साथ अलग-अलग स्तरों पर इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. इसके अलावा यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार सऊदी अरब को निशाना बनाने पर भी बात की.

सऊदी के अलग-अलग शहरों पर हूती के हमलों के सवाल पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स समिट के दौरान सऊदी अरब के विदेश मंत्री से मुलाकात की थी. उन्होंने कई मुद्दों, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की और इस दौरान हूती के मुद्दे पर भी बात हुई. 

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं हाल ही में सऊदी अरब पर हमला हुआ था, जिसकी हमने निंदा की है. हम रेड सी (लाल सागर) क्षेत्र में बिगड़ते हालात को लेकर भी बहुत चिंतित हैं. हमने सऊदी अरब के इलाके पर हुए हमले की निंदा की है, जिसमें आम लोगों के बुनियादी ढांचे और आर्थिक संपत्तियों पर हुए हमले भी शामिल हैं. साथ ही आपको ये भी बता दें कि भारत ये का बयान मक्का पर हुए हमले से पहले का है.

रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि मैं यह कहूंगा कि ऐसे हमले क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करते हैं और बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही की आजादी के लिए भी खतरा पैदा करते हैं. जाहिर है, ये हमें मंजूर नहीं हैं. हम उम्मीद करते हैं कि इस क्षेत्र में जल्द ही शांति और स्थिरता बहाल होगी. इसके साथ ही, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि हमें दुनिया के उस हिस्से से ऊर्जा की आपूर्ति मिलती रहती है.

मक्का पर हमले को लेकर सऊदी का बयान
हूती विद्रोहियों ने मक्का की ओर भी हमले किए. ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई ड्रोन मक्का के बेहद करीब पहुंच गया. सऊदी प्रशासन ने दावा किया है कि ड्रोन को तुरंत मार गिराया गया है. इसकी वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. सऊदी सिविल डिफेंस ने ड्रोन अटैक की कोशिश के बाद कहा कि खतरे को देखते हुए मक्का शहर में चेतावनी जारी की गई है. सभी से अपील है कि वे बताए गए सभी निर्देशों का पालन करें. 

ये भी पढ़ें

भारी भीड़ देखकर डरी लंदन पुलिस, सीएम थलापति विजय का इवेंट कैंसिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *