Headlines

‘भारत के 4 बांध, हमारे लिए डेथ वारंट’, घबराए PAK एक्सपर्ट, धमकी देकर बोले- ‘1 हफ्ते…’


भारत के सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद से पाकिस्तान लगातार जहर उगल रहा है. इसी बीच पाकिस्तानी जल विशेषज्ञ राशिद अब्बासी ने दावा किया है कि चिनाब नदी पर भारत 4 नए बांध बना रहा है और ये पाकिस्तान के लिए एक डेथ वारंट जैसा साबित हो सकता है. 

अब्बासी ने आशंका जताई है कि इससे पाकिस्तान के पंजाब में किसानों की फसलें बर्बाद हो सकती हैं और ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को सालाना 2 अरब डॉलर का नुकसान होगा. इसके बाद राशिद अब्बासी ने भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण में केस करने की धमकी दी है. पाकिस्तान सिंधु जल संधि के मुद्दे को दुनिया के हर मंच पर उठा चुका है.

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट की धमकी
पाकिस्तानी जल विशेषज्ञ ने एक टीवी डिबेट में कहा कि सबसे खतरनाक खबर ये है कि आपने सुना होगा कि हम न्यूट्रल एक्सपर्ट्स के पास गए हैं और वे चार बड़े बांध बना रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि बगलिहार बांध 450 मेगावाट का है. मान लीजिए कि पाकल दुल बांध 1000 मेगावाट का बन रहा है. रैटल 850 मेगावाट का है. एक किश्तवाड़ बांध भी है. 

इसके बाद अब्बासी ने कहा कि मैं एक हफ्ते इंतजार करूंगा फिर उसके बाद मैं शायद अपनी निजी हैसियत से इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट जाऊंगा क्योंकि किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए बांध में हेर-फेर करना बिल्कुल भी मंजूर नहीं है.

पाकिस्तान को कितना नुकसान होगा
उन्होंने आगे कहा कि अगर हमने अभी सक्रिय कदम नहीं उठाए तो पाकिस्तान को इससे नुकसान हो सकता है. इसके बाद कहा कि अगर नुकसान की बात करें तो मेरी राय में उन्होंने प्रताप और रणबीर नहर में 10 लाख से 15 लाख एकड़-फीट पानी मोड़ दिया है. इसकी आर्थिक कीमत 2 अरब डॉलर से कम नहीं है. जिसका नुकसान पाकिस्तान को उठाना पड़ सकता है.

अब्बासी ने कहा कि जब से उन्होंने इसे शुरू किया है, पाकिस्तान नुकसान उठा रहा है, लेकिन यहां कौन पहल करेगा? उन्होंने आगे कहा कि यह दिमाग की लड़ाई है. यहां न तो टैंक, न ड्रोन और न ही विमान काम आएंगे. हमारे पास इसे बचाने के लिए कितना दमखम और बुद्धि है, क्योंकि यह हमारे लिए मौत की सजा जैसा होगा, यह हमारे लिए मौत होगी. 

ये भी पढ़ें

‘कोई चुरा लेगा…’, CM विजय ने जिसे अपना चश्मा पहनाया, उसके लिए सुरक्षा की डिमांड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *