Headlines

भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह


नितेश तिवारी निर्देशित औ रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. हाल ही में ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद फैंस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं. हालांक भारत में फैंस को ‘रामायण’ को सिनेमाघरों में देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल पहले कहा जा रहा है कि ये 6 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी. लेकिन प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने फिल्म की रिलीज की तारीख़ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच साफ कर दिया है कि ‘रामायण’ भारत में नहीं बल्कि 6 नवंबर को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होगी. ऐसे में जानते हैं कि इस मच अवेटेड एपिक फिल्म को भारत में कब सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा?  

‘रामायण’ भारत में 6 नवंबर को नहीं हो रही रिलीज
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. बता दें कि यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर 6 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी, जबकि भारतीय दर्शक इसे 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर देख सकेंगे. एनडीटीवी से बात करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने कन्फर्म किया, “यह भारत में दिवाली पर रिलीज़ हो रही है.”

ये भी पढ़ें:-Box Office: कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है सनी की ‘बंटवारा 1947’? बॉलीवुड की टॉप A रेटेड ओपनर्स की लिस्ट में कर पाएगी एंट्री?

क्यों दो अलग डेट्स पर रिलीज हो रही है ‘रामायण’?
जब उनसे पूछा गया कि फिल्म के इंग्लिश ट्रेलर में 6 नवंबर की रिलीज डेट है तो क्या भारत में फिल्म की रिलीज की तारीख बदली गई है, तो नमित मल्होत्रा ​​ने बताया, “हम इसे 6 नवंबर को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज कर रहे हैं. इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन शुक्रवार के हिसाब से होता है, इसलिए यह 6 नवंबर को रिलीज़ हो रही है. लेकिन भारत में, हम इसे दिवाली पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं.” इसका मतलब है कि इंटरनेशनल दर्शकों को यह फिल्म शुक्रवार, 6 नवंबर को ही देखने को मिल जाएगी, जबकि भारतीय दर्शकों इसे दिवाली के त्योहार के मौके पर यानी 8 नवंबर, रविवार को सिनेमाघरों मे देख सकेंगे.

रामायण’ को ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश
एएनआई से बात करते हुए नमित मल्होत्रा ​​ने कहा कि फिल्म के प्रमोशनल मटीरियल ने पहले ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने कहा, “ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था और इसे सिर्फ़ पाँच दिनों में एक अरब से ज्यादा बार देखा गया है, जो भारत के लिए एक बहुत बड़ी बात है. हम दुनिया भर के लोगों से मिले प्यार की सच में सराहना करते हैं. अब हमारी कोशिश ‘रामायण’ को ग्लोबल दर्शकों तक पहुँचाने की है.”

प्रोड्यूसर ने सोनी पिक्चर्स के साथ फिल्म की पार्टनरशिप पर भी जोर दिया, जो इसके इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन का काम देख रही है. मल्होत्रा ​​ने कहा, “सोनी पिक्चर्स के साथ हमारी पार्टनरशिप से हमें उम्मीद है कि ‘रामायण’ दुनिया भर में एक बड़ी ग्लोबल फिल्म के तौर पर रिलीज होगी और सोनी इसे डिस्ट्रीब्यूट करेगा… ‘रामायण’ हम सबकी है, और हम इसे बेहतरीन बनाने के लिए पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं. इसलिए भरोसा बनाए रखें, अपना प्यार और सपोर्ट देते रहें, और हम आपको निराश नहीं करेंगे.”

ये भी पढ़ें:-Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *