अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज के लिए तैयार है. 16 अप्रैल से फिल्म के पेड प्रिव्यू शुरू हैं. फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म को चार स्टार दिए हैं और फिल्म को शानदार बताया है.
कैसी है ‘भूत बंगला’?
रमेश ने फिल्म का रिव्यू किया. उन्होंने कहा, ‘ये एक कई लेयर वाली सुपरनैचुरल कहानी के रूप में सामने आती है. इस फिल्म में जो बात सचमुच सबसे अलग है वो ये कि फिल्म किस तरह एक भूत और लिविंग कैरेक्टर्स के बीच के अनोखे रिश्ते को दिखाती है. इसमें डर और कॉमेडी का ऐसा मेल है जो आपको पूरी तरह से बांधे रखता है.’
‘अक्षय कुमार की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक’
रमेश बाला ने कहा, ‘अक्षय कुमार ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक दी है. इंटेंस मोमेंट और कॉमिक टाइमिंग के बीच में बहुत शानदार तरीके से स्विच करते हैं. उनकी पंचलाइन परफेक्ट थी. उनकी प्रेजेंस फिल्म को ड्राइवर करती है. परेश रावल और राजपाल यादव ने शानदार तरीके से सपोर्ट किया है. उनकी शानदार कॉमिक केमिस्ट्री ने फिल्म को एंटरटेन बनाया. फर्स्ट हाफ शानदार था.’
#BhoothBangla : ⭐️⭐️⭐️⭐️
It unfolds as a layered supernatural tale rooted in the eerie legend of Vadhusur and a village long possessed by his dark presence, including the haunted bungalow itself. Beneath the horror lies an intriguing backstory that slowly reveals itself, adding… pic.twitter.com/LcqcfRGM62
— Ramesh Bala (@rameshlaus) April 15, 2026
आगे उन्होंने कहा, ‘इंटरवल का पॉइंट सचमुच रोंगटे खड़े कर देता है. उसके बाद फिल्म धीरे-धीरे मिस्ट्री से पर्दा उठाती है. फिल्म व्यूअर्स को आखिर तक बांधे रखेगी. फिल्म हॉरर, कॉमेडी और सस्पेंस के बीच एक बेहतरीन बैलेंस बनाए रखती है. पूरी कास्ट ने शानदार काम किया है. अगर आपको भूल भुलैया (2007) पसंद आई है तो ये फिल्म भी पुरानी यादों को ताजा करती है. और ऐसी टीम का साथ मिला है जो इस जॉनर को अच्छे से समझता है. ओवरऑल- शानदार क्राफ्ट,लाफ्टर, मिस्ट्री का शानदार एक्सपीरियंस देती है.’
बता दें कि फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी. लेकिन ‘धुंरधर 2’ की वजह से फिल्म को पोस्टपोन किया गया था. अब फिल्म 16 अप्रैल से थिएटर में लगेगी. फिल्म में अक्षय के अलावा तबू. वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे स्टार्स नजर आएंगे.
